Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: BIG BREAKING: पंजाब की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी CM बदलने की सुगबुगाहट तेज, बढ़ाई गई सिंहदेव की सुरक्षा !

MP CG Times / Sat, Sep 18, 2021

रायपुर: पंजाब में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदला और सीएम पद से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ( Amarinder Singh resigns) सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. शाम 4.30 बजे चंडीगढ़ राजभवन में सीएम अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया. यहां बीते कई महीनों से सीएम पद को लेकर कांग्रेस में घमासान जारी था. एक तरफ नवजोत सिंह सिद्दू (Navjot Singh Sidhu) की बगावत थी. तो दूसरी तरफ कैप्टन का गुट अपनी जिद पर अड़ा था. इन दोनों के बीच जुबानी जंग भी लगातार हो रही थी.

इस बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से रिजाइन कर दिया. पंजाब में घटित इस घटना के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी सीएम बदलने की सुगबुगाहट तेज हो गई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि, पंजाब की तर्ज पर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh on the lines of Punjab) में भी मुख्यमंत्री से हाईकमान इस्तीफे की पेशकश कर सकता है. संभावना जताई जा रही है कि पंजाब में यदि मुख्यमंत्री के बदलने की प्रक्रिया सफल रही और सब कुछ शांति से निपट गया तो उसी प्रक्रिया के तहत छत्तीसगढ़ में भी बदलाव (change in chhattisgarh) किया जा सकता है.

सिंहदेव की बढ़ाई गई सुरक्षा !

चर्चा तो यह भी है कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव (Health Minister TS Singh Deo) की सुरक्षा बढ़ाए जाने के आदेश आए हैं. यह आदेश छत्तीसगढ़ सरकार से नहीं बल्कि दिल्ली से आया है लेकिन इस आदेश की पुष्टि अब तक किसी ने नहीं की है. कयास को इस बात से भी बल मिलता है कि पिछले 2 दिनों से छत्तीसगढ़ में 27 विधायकों के एक साथ एक होटल में रुकने की चर्चा जोरों पर थी. लेकिन यह पता नहीं चल सका कि वे 27 विधायक कौन थे और किस होटल में एक साथ रुके हुए थे.हालांकि इस बारे में जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि विधायकों के होटल में रुकने जानकारी से साफ इंकार किया.

लेकिन जिस तरह से आज पंजाब में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच एक बड़ा बदलाव हो रहा है. उसे देखते हुए अब छत्तीसगढ़ में भी इस तरह के बदलाव की संभावना व्यक्त की जा रही है. हालांकि पार्टी की ओर से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को बदलने को लेकर अब तक कोई बयान नहीं दिया गया है. लेकिन जिस तरह से पंजाब के हालात बने हैं, उसे देखते हुए छत्तीसगढ़ में भी कयासों का दौर शुरू हो गया है. बहरहाल इन प्रयासों के बीच हकीकत क्या है. उसका पता तो आने वाले समय में ही चलेगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन