Logo
Breaking News Exclusive
2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा

अनूपपुर के तस्कर छत्तीसगढ़ में पकड़े गए : कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का नया तरीका सामने आया है। अनूपपुर जिले के तस्कर फेरीवाले बनकर कपड़े बेचने की आड़ में गांजा सप्लाई कर रहे थे। महासमुंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनूपपुर के 2 आरोपियों समेत 10 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 378 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 1.90 करोड़ रुपए बताई जा रही है। आरोपियों की बाइक में लोहे का सीक्रेट चैंबर बनाया गया था, जिसमें गांजा छिपाकर रखा गया था।

ओडिशा से ला रहे थे गांजा

महासमुंद जिले के बसना थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से कुछ लोग गांजा लेकर छत्तीसगढ़ के रास्ते मध्यप्रदेश की ओर जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने चेकिंग शुरू की।

कुछ देर बाद 5 बाइक सवार युवक आते दिखाई दिए। सभी बाइक पर कपड़ों के गट्ठर रखे हुए थे और वे खुद को फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाला बता रहे थे।

पुलिस को उनकी गतिविधियों पर शक हुआ। तलाशी लेने पर बाइक की पिछली सीट के नीचे लोहे का विशेष जाला और सीक्रेट बॉक्स मिला। कपड़े हटाने पर उसमें बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

अनूपपुर के दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई में मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के रहने वाले मोहम्मद रिहान (37) और मनोज सिंह (36) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा के बालिगुड़ा इलाके से लाया जा रहा था और इसे मध्यप्रदेश सहित दूसरे राज्यों में सप्लाई किया जाना था।

215 किलो गांजा जब्त

बसना पुलिस ने पहली कार्रवाई में करीब 215 किलो गांजा बरामद किया। इसके अलावा अलग-अलग कार्रवाई में 23 किलो और 9 किलो 60 ग्राम गांजा भी जब्त किया गया।

महासमुंद पुलिस ने कुल 7 बाइक, 6 मोबाइल और गांजा छिपाने के लिए इस्तेमाल किए गए 5 लोहे के विशेष जाले भी जब्त किए हैं।

यह संगठित अंतरराज्यीय नेटवर्क

पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित अंतरराज्यीय नेटवर्क है, जो नए तरीकों से गांजा तस्करी कर रहा है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन