Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

BREAKING- रथयात्रा में हादसा, 9 लोग दबे : गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

MP CG Times / Thu, Jul 16, 2026

गिरीश जगत, गरियाबंद। रथयात्रा पर्व के दौरान लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच देवभोग क्षेत्र के उरमाल बाजार में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए लोग बाजार स्थित ईंट-खपरे से बने एक पुराने होटल में शरण लिए हुए थे। इसी दौरान लगातार बारिश से कमजोर हो चुका भवन अचानक भरभराकर ढह गया।

हादसे के समय होटल के अंदर और आसपास 9 से अधिक लोग मौजूद थे, जो मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर सभी घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

बारिश से बचने होटल में रुके थे लोग, अचानक भरभराकर गिरा भवन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रथयात्रा पर्व के दौरान उरमाल बाजार में लगातार तेज बारिश हो रही थी। बारिश से बचने के लिए कई लोग बाजार में बने ईंट-खपरे के पुराने होटल में और उसके आसपास खड़े थे।

इसी बीच लगातार बारिश के कारण कमजोर हो चुका भवन अचानक भरभराकर ढह गया। मलबा गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और बाजार में अफरा-तफरी फैल गई।

स्थानीय लोगों ने शुरू किया राहत कार्य

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम शुरू किया। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उरमाल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

एक की रीढ़ में चोट, बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उरमाल के डॉक्टर पांडे ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। उसे एक्स-रे के लिए भेजा गया है। अन्य सभी घायलों को सामान्य चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

ये लोग हुए घायल

हादसे में घायल होने वालों में रोहित सिन्हा (28 वर्ष, ग्राम धोरकोट), प्रीतिवास (उरमाल), तिलेश्वर सोनवानी (बेहरामुड़ा), होरेंद्र सिंह मरकाम, ओडिशा के बेहरामुड़ा निवासी एक व्यक्ति, दो वर्षीय एक बच्ची, चार वर्षीय एक बच्ची सहित अन्य लोग शामिल हैं।

कुछ देर तक बाजार में अफरा-तफरी का माहौल

हादसे के बाद उरमाल बाजार में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को समय रहते मलबे से बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन