Logo
Breaking News Exclusive
हीरा सिंह श्याम की टीम में युवाओं को जगह, जानिए किसे मिली उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री की कमान ? Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच हीरा सिंह श्याम की टीम में युवाओं को जगह, जानिए किसे मिली उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री की कमान ? Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच

: अरुण साव बोले: भूपेश सरकार ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को टारगेट कर फेंकवाए मिर्ची-स्मोक बम, रमन और चंदेल भी भड़के

News Desk / Wed, Mar 15, 2023


प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते बीेजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव

प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते बीेजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने अपने विधानसभा घेराव को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल दागे हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आरोप लगाते हुए कहा गरीबों के मकान छीनने वाली कांग्रेस सरकार ने तमाम असंवैधानिक तरीके अपनाए। जगह-जगह जनता का रास्ता रोकने के लिए बड़े-बड़े प्रबंध किए, लेकिन जनता का शोषण करने वाली इस कांग्रेस सरकार के सारे प्रबंध जनता ने ध्वस्त कर दिए। यह जनता अब अपना अधिकार मांगने सड़कों पर आ चुकी है और अब कांग्रेस को विदा करके ही चैन की सांस लेगी।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस की भूपेश सरकार ने हितग्राहियों के साथ बर्बरता की है। लाठीचार्ज किया है यहां तक कि आंसू गैस के नाम पर बम भी फेके हैं। यह बेहद कायरतापूर्ण कदम है। कांग्रेस सरकार ने यह करके बता दिया है कि वह अब हताश और निराश हो चुकी है। हजारों की भीड़ के बीच ऐसे बम फोड़े जाना कई लोगों की जान को खतरे में डाल सकता था। कई पत्रकार भी इसका शिकार हुए हैं। कांग्रेस सरकार की इस बर्बरता का सभी जगह पुरजोर विरोध हो रहा है।

'सत्ता के इशारे पर अत्याचार करना बंद करें अधिकारी'
कल भारतीय जनता पार्टी के लोकतांत्रिक आंदोलन को कुचलने के लिए भूपेश सरकार के इशारे पर पुलिस अधिकारी ने जिस प्रकार जगह-जगह बैरीकेटिंग, पानी की बौछार और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। उनके ऊपर घातक विस्फोटक पदार्थ फेंके गए। यह कांग्रेस की संस्कृति के अनुसार लोकतंत्र को कुचलने का कुत्सित प्रयास है। अधिकारी समझ ले कि सत्ता आती है जाती है, उन्हें निष्पक्ष होकर कार्य करना चाहिए । हम शासन के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हैं कि वे सत्ता के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करना बंद करें। क्योंकि यह साफ दिखाई देता है कि कौन निष्पक्ष और  कौन-कौन अधिकारी पक्षपातपूर्ण ढंग से कार्यवाही कर रहा है। कल जो बड़ा आंदोलन हुआ वह परिणाम नहीं पड़ाव है। भाजपा इसे परिणाम तक पहुंचाएगी और कांग्रेस सरकार की ओर से जनता से किए धोखाघड़ी के खिलाफ इससे भी बड़े-बड़े आंदोलन करेगी। 


'बस्तर क्षेत्र में टारगेट किलिंग करवा रही राज्य सरकार'
भूपेश सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं से इतना भयभीत हो गई है कि, बस्तर क्षेत्र में टारगेट किलिंग करवा रही है, धर्मांतरण का विरोध करने पर झूठे मामले बनाकर जेल में डाल रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर राजनीतिक मामले होने के बावजूद जिला बदर की कार्रवाई कर रही है । कल के आंदोलन में पुलिस के आंसू गैस के नाम पर जो विस्फोटक बम फेंके गए उसमें भारतीय जनता पार्टी के बेमेतरा जिले के केशव साहू नाम का कार्यकर्ता बुरी तरह झुलस गया है और अस्पताल में इलाज करवा रहा है।

कांग्रेस की विदाई का शंखनाद है : अरुण साव
अरुण साव ने कहा प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों की ओर से प्रदर्शन कांग्रेस की विदाई का शंखनाद है। बेहद साहसपूर्ण प्रदर्शन के लिए हम प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं का कोटि-कोटि अभिनंदन करते हैं। भाजपा प्रदेश के प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों को यह विश्वास दिलाती है कि कल जिस प्रकार आप अपने अधिकार के लिए इस झूठी सरकार के सामने सीना तान कर खड़े रहे । आपको आपका अधिकार दिलाते तक भाजपा आपके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल यह समझ ले कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आपके इन कायरतापूर्ण हरकतों से डरने वाले नहीं हैं। और भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के पीछे ढाल बनकर खड़ी है।


'2023 में सरकार बनते ही मिलेगा आवास'
अरुण साव ने  दावा करते हुए कहा कि भाजपा आपको वचन देती है कि साल 2023 में भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री  शपथ लेने के बाद अपने आवास बाद में जाएंगे। पहले आपको प्रधानमंत्री आवास देने के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करेंगे।

घटना ने छत्तीसगढ़ को कलंकित किया: रमन
गुरुवार को विधानसभा में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर प्रदर्शन के दौरान स्मोक बम बरसाने को लेकर जमकर बवाल हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट कर घायल करने का आरोप लगाया गया। रमन सिंह ने कहा कि इस घटना ने छत्तीसगढ़ को कलंकित किया है। राज्य सरकार की तरफ से पीएम आवास योजना के स्वीकृत मकानों के लिए राज्यांश नहीं दिया गया, इसलिए सारे काम रोककर इस पर चर्चा करानी चाहिए। 

टारगेट कर मिर्ची बम और आंसू गैस के गोले दागे: नारायण चंदेल 
नारायण चंदेल ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को टारगेट कर मिर्ची बम और आंसू गैस के गोले दागकर घायल किया गया। लाठीचार्ज और बम गोले से हजारों कार्यकर्ताओं को काफी चोटें पहुंची है। 

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन