Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा

: Raipur: चौपाटी के विरोध में अरुण साव भरेंगे हुंकार, अनिश्चितकालीन धरने के 11वें दिन भाजपाई खोलेंगे मोर्चा

News Desk / Sat, Jan 14, 2023


रायपुर साइंस कॉलेज मैदान में चौपाटी के विरोध में धरने को संबोधित करते पूर्व मंत्री राजेश मूणत

रायपुर साइंस कॉलेज मैदान में चौपाटी के विरोध में धरने को संबोधित करते पूर्व मंत्री राजेश मूणत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में चौपाटी के खिलाफ बीजेपी का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। आज शनिवार को धरने को समर्थन देने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव रायपुर पहुंचेंगे।  अनिश्चितकालीन धरने का आज 11वां दिन रहेगा। धरने को समर्थन देने रोज राजनैतिक, सामाजिक एवं छात्र संगठनों के लोग लगातार धरना स्थल पहुंच रहे हैं।

धरने के 10वें दिन शुक्रवार को रायपुर सांसद सुनील सोनी, विधायक राजेश मूणत और वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष राव ने सभी महिलाओं को समर्थन के लिए धरना स्थल पहुंचने पर साधुवाद दिया। सांसद सुनील सोनी ने कहा कि लोगों में इस आंदोलन के समर्थन में जो स्वजागृतता देखने को मिल रही है, यह वाकई में सराहनीय है। नगर निगम के उदासीन अनैतिक निर्णय का प्रमाण पत्र है।

मेयर और अधिकारियों पर साधा निशाना
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने बीते दिनों जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल के नेतृत्व में रायपुर शहर जिला पदाधिकारियो की बैठक ली। उससे पहले उन्होंने चौपाटी हटाओ की मांग को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए राज्य सरकार , महापौर और स्मार्टसिटी अधिकारियों को जमकर आड़े हाथ लिया। मूणत ने कहा कि पहले मामला सिर्फ बच्चों के भविष्य संरक्षण का था। हम इसके लिए आंदोलनरत हुए लेकिन जब हमने धीरे-धीरे इसकी तह पर जाना चालू किया तो हमे गड़बड़ियों का अनियमितता का अंबार नजर आया। 

1000 करोड़ की राशि का खुला बंदरबांट : मूणत
उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी फंड से 1000 करोड़ रुपए की राशि का खुला बंदरबांट कांग्रेसी महापौर के संरक्षण में बे रोक टोक जारी है। मेरे पास हर कार्य का पूरा PDF है। जिसे हमारे कार्यकर्ता अब धरातल पर जनता के बीच लेकर जाएंगे। धरना स्थल में आहूत बैठक में अशोक पांडेय , प्रफुल्ल विश्वकर्मा , मीनल चौबे , शिवजलम दुबे ,भाजपा जिला महामंत्री द्वय ओंकार बैस , रमेश ठाकुर , उपाध्यक्ष बजरंग खंडेलवाल , आशु चंद्रवंशी , श्यामा चक्रवर्ती , ममता चंद्राकर , अमरजीत छाबड़ा , जिला मंत्री अकबर अली , गोपी साहू ,खेमकुमार सेन, मुरली शर्मा  आदि मौजूद रहे। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन