Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

वर्दी पहने TI ने धीरेंद्र-शास्त्री के छूए पैर, VIDEO : सरकारी विमान से कथा करने छत्तीसगढ़ पहुंचे बागेश्वर बाबा, सोशल मीडिया पर छिड़ा विवाद

मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर गुरुवार को छत्तीसगढ़ सरकार के शासकीय विमान से रायपुर पहुंचे। रायपुर के स्टेट हैंगर पर माना थाना प्रभारी मनीष तिवारी ने जूते और टोपी उतारकर बाबा के पैर छुए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग पुलिसकर्मी के इस आचरण को सेवा नियमों और पुलिस की गरिमा के खिलाफ बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक बताते हुए सही ठहरा रहे हैं।

रायपुर SSP ने क्या कहा ?

इस मामले में रायपुर SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि संबंधित पुलिसकर्मी पैर छूते समय पूरी वर्दी में नहीं था। उसने जूते और टोपी उतार रखी थी। प्रारंभिक जांच में किसी नियम के उल्लंघन की बात सामने नहीं आई है, इसलिए फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

सरकारी विमान के इस्तेमाल पर विवाद खड़ा

सरकारी विमान के उपयोग को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि बाबा बागेश्वर को रायपुर लाने के लिए प्रदेश सरकार के एक मंत्री पहले उसी सरकारी विमान से सतना गए और फिर बाबा को लेकर रायपुर पहुंचे। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि एक निजी धार्मिक कार्यक्रम के लिए सरकारी विमान का उपयोग क्या नियमों के अनुरूप है।

वायरल वीडियो में तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब भी सरकारी विमान से उतरते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, बाबा बागेश्वर भिलाई के जयंती स्टेडियम में 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाली हनुमंत कथा में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे थे, जहां से वे भिलाई रवाना हुए।

सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल और पुलिसकर्मी के व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या सरकारी पद, वर्दी और संसाधनों का इस्तेमाल निजी धार्मिक आयोजनों के लिए किया जाना उचित है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन