Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: Bilaspur Railway News: सारनाथ एक्सप्रेस पहुंची 13 घंटे लेट, ढाई घंटे देरी से छूटी

News Desk / Thu, Oct 6, 2022

बिलासपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला दशहरा पर्व के दिन की तरह गुरुवार को भी जारी रही। छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस तो 13 घंटे देर से शाम चार बजे बिलासपुर पहुंची। वहीं करीब सात बजे दुर्ग में आगमन हुआ। इस वजह से ट्रेन को ढाई घंटे रिशेड्यूल करना पड़ा। रात 11:20 बजे बिलासपुर आने वाली यह ट्रेन रात एक बजे के बाद पहुंची। वहीं सुबह हावड़ा से पहुंचने वाली ट्रेनों को दोपहर में जोनल स्टेशन में आगमन हुआ। ट्रेन के इस देरी की वजह से यात्री परेशान हुए।
दशहरा पर्व के दिन भी ट्रेनों के परिचालन की स्थिति बदतर थी। एक या दो नहीं, बल्कि 12 ट्रेनें निर्धारित समय से दो से 12 घंटे देर से पहुंचीं। अहमदाबाद एक्सप्रेस समेत कुछ ऐसी ट्रेनंें थीं, जिनका रात में आने का समय है। लेकिन ये ट्रेनें सुबह पहुंचीं। गुरुवार को यह स्थिति यथावत रही। सुबह सात बजे आने वाली मेल, नौ बजे पहुंचने आजाद हिंद एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनें दोपहर 12 बजे के करीब जोनल स्टेशन पहुंची। इन यात्रियों में सर्वाधिक वह थे, जो पर्व पर शहर आए थे और वापस जा रहे थे। उनके चेहरे में वापसी समय पर नहीं होने के कारण चिंता स्पष्ट नजर आ रही थी। वह यही कहते रहे की ट्रेनों की हालत कैसे और कब सुधरेगी यह समझ से परे। हावड़ा के साथ-साथ अब कटनी सेक्शन की ट्रेनों पर असर पड़ा है। रात 3:30 बजे पहुंचने वाली सारनाथ एक्सप्रेस शाम चार बजे पहुंची। इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों का हाल बेहाल था। उनका कहना था कि रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधा देने में बिछड़ते जा रही है। पहले ऐसा नहीं था। प्राथमिकता यात्रियों को दी जाती थी। इसकी वजह से यात्री निराश व मायूस भी दिखे। हावड़ा की ओर से आने वाली ट्रेनें तो एक या दो दिन नहीं, बल्कि कई महीनों से इसी तरह विलंब पहुंच रही हैं। पहले तो शिकायत भी यात्री करते थे। लेकिन उच्चाधिकारियों के अलावा चेयरमैन व मंत्री भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। इसलिए शिकायतों की संख्या में घटती जा रही है। Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन