Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

RSS पदाधिकारियों पर भड़के सतनामी समाज के युवा : जमकर की नारेबाजी, गुरु घासीदास जयंती समारोह में बवाल, देखिए LIVE VIDEO

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरु घासीदास जयंती समारोह के दौरान उस वक्त तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब कार्यक्रम में RSS से जुड़े पदाधिकारी पहुंच गए। उनकी मौजूदगी पर सतनामी समाज के युवाओं ने आपत्ति जताते हुए जमकर नारेबाजी की और उन्हें वापस जाने का दबाव बनाने लगे। पूरी घटना जरहाभाठा मिनी बस्ती स्थित महंत बाड़ा में आयोजित कार्यक्रम की है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर 18 दिसंबर को शहर में धार्मिक और सामाजिक आयोजन किए गए थे। जैतखंभ पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान महंत बाड़ा के राजमहंत डॉ. बसंत अंचल द्वारा RSS पदाधिकारियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था।

RSS पदाधिकारियों की मौजूदगी पर भड़का विवाद

कार्यक्रम में विभाग संघ चालक डॉ. राजकुमार सचदेव, जिला संघ चालक रामधन रजक और नगर संघ चालक प्रदीप शर्मा समेत RSS के अन्य कार्यकर्ता पहुंचे थे। जैसे ही उनकी मौजूदगी की जानकारी समाज के युवाओं को लगी, उन्होंने सामाजिक कार्यक्रम में RSS को बुलाने पर सवाल उठाए और नारेबाजी शुरू कर दी।

युवाओं ने RSS के खिलाफ नारे लगाते हुए पदाधिकारियों से कार्यक्रम स्थल छोड़ने को कहा। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

समझाइश के बावजूद नहीं माने युवा

राजमहंत डॉ. बसंत अंचल ने युवाओं को समझाने का प्रयास किया और कहा कि बाबा गुरु घासीदास के विचार ‘मनखे-मनखे एक समान’ पर आधारित हैं और वे किसी एक समाज तक सीमित नहीं थे। हालांकि, उनकी अपील का युवाओं पर कोई असर नहीं हुआ और विरोध और तेज हो गया।

RSS पदाधिकारियों का कहना था कि वे केवल पूजा-अर्चना के लिए आए थे, लेकिन विरोध को देखते हुए उन्होंने कार्यक्रम स्थल छोड़ दिया।

शिकायत की तैयारी

घटना के बाद सतनामी समाज ने हंगामा करने वाले जितेंद्र बंजारा पर साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया है। समाज ने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और जिले के SSP से शिकायत करने का निर्णय लिया है। वहीं, महंत बाड़ा के राजमहंत डॉ. बसंत अंचल ने भी घटना को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन