Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: वाहनों की स्पीड पर लगाम: इस सड़क पर 65 से ज्यादा स्पीड में गाड़ी चलाने पर लगेगा जुर्माना, सीधे घर पहुंचेगा ई-चालान

MP CG Times / Thu, Sep 30, 2021

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर का अभी पूरी तरह से विस्तार नहीं हुआ है, लेकिन बेहतरीन चमचमाती सड़कें स्पीड राइडर्स को लुभाती हैं. यही वजह है कार से लेकर दुपहिया वाहन चालक इन सड़कों पर काफी फर्राटे भरतें है. अब इन पर यातायात पुलिस की पैनी नजर रहेगी. अब इन सड़कों पर 65 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की स्पीड में वाहन चलाया तो ई-चालान घर पहुंच जाएगा. वाहनों की स्पीड पर नजर रखने के लिए 11 से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. नवा रायपुर स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से तेज रफ्तार वाहन चलानें वालों को ई-चालान भेजा जाएगा. इसकी तैयारियां की जा चुकी हैं. ई- चालान जारी होने पर लिंक के जरिए घर बैठे ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा दी जाएगी. यातायात पुलिस रायपुर के प्रयास से अब नवा रायपुर अटल नगर की सड़कों पर तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध E-challan कार्रवाई शुरू की जा रही है. यातायात पुलिस रायपुर की वर्षो से मांग रही है कि रायपुर शहर की तर्ज पर नवा रायपुर में भी तेज गति से वाहन चलाने वालों एवं स्टंट करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध e-challan कार्रवाई हो. इसे कमांड एंड कंट्रोल सेंटर नवा रायपुर द्वारा संचालित किया जाए.

उपद्रवियों पर लगेगी लगाम

नवा रायपुर की सड़कों पर उपद्रवी एवं शरारती तत्वों द्वारा तेज गति से वाहन चलाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं . यहां बहुत सी सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिसे देखते हुए आरटीओ, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर व यातायात पुलिस रायपुर द्वारा समन्वय स्थापित कर रायपुर शहर की तर्ज पर नवा रायपुर में भी तेज गति से चलने वाले वाहन चालकों के चालान की कार्रवाई शुरू की जा रही है

ऐसी होगी जुर्माने की प्रक्रिया

E-challan जारी होने पर उल्लंघनकर्ता वाहन चालक को घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से दिए गए लिंक पर जाकर अपना चालान भुगतान करने की सुविधा दी गई है. पहली बार उल्लंघन करने पर मोटर यान अधिनियम के तहत निर्धारित समन शुल्क राशि जुर्माना पे करना होगा. इसके बाद वर्ती चालान जारी होने पर दोगुना जुर्माना जमा करना पड़ेगा.

स्टंट पर लगेगी लगाम

अच्छी सड़कें और पुलिस की गैरमौजूदगी में इन शरारती तत्वों द्वारा पुनः तेज रफ्तार एवं स्टंट करना शुरू कर दिया जाता था. इसके स्थायी समाधान के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, एनआईसी, आरटीओ के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर नवा रायपुर की सड़कों पर 11 प्रमुख स्थानों में 40 CCTV CAMERA लगाए गए हैं. इसके माध्यम से 65 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ई चालान की कार्रवाई शुरू की जा रही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन