Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा

: राज्य स्तरीय युवा महोत्सव : दूसरे दिन लोक नर्तक दलों ने दी सुआ नृत्य की मोहक प्रस्तुति, देखकर झूम उठे लोग

News Desk / Sat, Jan 28, 2023


सुआ नृत्य की प्रस्तुति देते प्रतिभागी

सुआ नृत्य की प्रस्तुति देते प्रतिभागी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन यानी रविवार को मंच पर छत्तीसगढ़ के लोक नर्तक दलों ने सुआ नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग में  बलौदाबाजार, सक्ति, दंतेवाड़ा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और सूरजपुर के कलाकारों ने सुआ नृत्य प्रस्तुत कर ऐसा समां बांधा की दर्शक झूम उठे। 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग के बीच आयोजित इस नृत्य प्रतियोगिता में पहला स्थान खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, द्वितीय स्थान बलौदाबाजार और तीसरा स्थान सूरजपुर जिले के प्रतिभागियों को मिला। 

सुआ नृत्य प्रतियोगिता

सुआ नृत्य प्रतियोगिता में पहली प्रस्तुति रायपुर संभाग के बलौदाबाजार जिले से आए नृत्य दल ने प्रस्तुत किया गया। दल की युवतियां सुआ नृत्य की पारंपरिक वेशभूषा से सज्जित, मोर पंख की कलगी एवं कौड़ी पटिया लगाकर सुआ नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। 

दूसरी प्रस्तुति बिलासपुर संभाग के सक्ति जिले से आए नृत्य दल ने दी। दल की युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में श्रृंगार कर कौड़ी के करधन, सिक्का माला एवं रंग-बिरंगी कलगी लगाए हुए सुआ नृत्य की प्रस्तुति दी। 


तीसरा प्रस्तुति बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, चौथी प्रस्तुति दुर्ग संभाग के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, पांचवी एवं अंतिम प्रस्तुति सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले से आए नृत्य दल ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ सुआ नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।

वहीं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बेमेतरा, कोंडागांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, धमतरी और जशपुर जिले के प्रतिभागियों ने शानदार सुआ नृत्य की प्रस्तुति दी। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बीच आयोजित इस नृत्य प्रतियोगिता में पहला स्थान धमतरी, द्वितीय स्थान कोंडागांव एवं तीसरा स्थान बेमेतरा जिले के प्रतिभागियों को मिला। 


नृत्य प्रतियोगिता 

नृत्य प्रतियोगिता में पहली प्रस्तुति दुर्ग संभाग के बेमेतरा जिले के नृत्य दल ने दी। दल की महिलाएं हरे रंग की साड़ी एवं सुआ नृत्य की पारंपरिक वेशभूषा से सज्जित थे। सभी ने करधन, बहुंठा, कौड़ी पटिया, सिक्का माला से श्रृंगार किया हुआ था है। 

दूसरी प्रस्तुति बस्तर संभाग के कोंडागांव के प्रतिभागियों ने दिया। महिलाओं ने सुआ नृत्य के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा का संदेश दिया। तीसरी प्रस्तुति में बिलासपुर संभाग के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के नृत्य दल ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत की। नृत्य प्रतियोगिता में चौथी प्रस्तुति रायपुर संभाग के धमतरी और पांचवीं और अंतिम प्रस्तुति सरगुजा संभाग के जशपुर जिले से आए नृत्य दल द्वारा दी गई।

सुआ नृत्य, आयुवर्ग -15 से 40 वर्ष तक के परिणाम 

पहला स्थान - दुर्ग संभाग, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला

दूसरा स्थान - रायपुर संभाग, बलौदाबाजार जिला

तीसरा स्थान - सरगुजा संभाग, सूरजपुर जिला

सुआ नृत्य में 40 से अधिक आयु वर्ग के विजेता

पहला स्थान - रायपुर संभाग, धमतरी जिला

दूसरा स्थान - बस्तर संभाग, कोंडागांव जिला

तीसरा स्थान - दुर्ग संभाग, बेमेतरा जिला


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन