Logo
Breaking News Exclusive
1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट

विधानसभा में ‘फाग’ के जरिए सियासी तंज, VIDEO : भूपेश ने गाया-मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु, भाजपा ने कहा- पकड़ागे मुसवा मन रे

होली त्योहार से ठीक पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में सियासी रंग देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक फाग गाते हुए प्रदेश सरकार पर तंज कसा।

उन्होंने कवर्धा की चर्चित घटना का जिक्र करते हुए फाग की तर्ज पर गाया “विष्णु दे दे बुल्लवा मुसवा को, मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु…”

गीत की इन पंक्तियों पर सदन की मीडिया गैलरी में हलचल मच गई और ठहाके गूंजने लगे।

भाजपा का गीत से पलटवार

भूपेश बघेल के तंज पर भाजपा ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया। भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने शराब और कोयला घोटाले का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

उन्होंने गाया

“पकड़ागे, पकड़ागे, मुसवा माने रे…

शराब घोटाला करइया, कोयला घोटाला करइया,

कौनों जेल में है भइया, कौनों बेल में है भइया…”

भाजपा ने इसे सुशासन बनाम घोटाले की राजनीति से जोड़ते हुए पलटवार किया।

धान खरीदी पर सदन में हंगामा

शून्यकाल के दौरान धान खरीदी का मुद्दा गरमा गया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सरकार पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया। विधायक उमेश पटेल ने पंजीकृत किसानों से धान नहीं खरीदे जाने और करोड़ों रुपये के भुगतान लंबित होने का मुद्दा उठाया।

भूपेश बघेल ने अधिकारियों के उनके खेत परिसर में प्रवेश को लेकर भी सवाल खड़े किए।

विपक्षी विधायक निलंबित

बजट सत्र के कारण स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी। इसके बाद विपक्षी विधायक गर्भगृह में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। सदन की परंपरा के अनुसार गर्भगृह में जाने वाले विधायकों को निलंबित कर दिया गया।

होली से पहले फाग गीत के बहाने शुरू हुआ यह सियासी व्यंग्य धान खरीदी के मुद्दे पर गंभीर टकराव में बदल गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन