Logo
Breaking News Exclusive
क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और कारोबारियों पर पड़ा असर, जानिए अब कितना लगेगा बिल मरवाही में हाथियों के झुंड के पास पहुंचे ग्रामीण, भड़काने के लिए फेंके पत्थर, देखने के लिए पेड़ों पर चढ़े लोग इकलौते बेटे का पीएम कराने से पिता ने किया था इनकार, समझाइश के बाद माने परिजन ब्लैकमेल कर रेप किया, बहन से मिलने आई थी, पढ़िए रेपिस्ट की काली करतूत चायवाला कैसे बना पावरफुल, करोड़ों की संपत्ति, गोबर में किसने गाड़ा कैश, CCTV फुटेज डिलीट; जानिए कितने किरदार ? बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत खजाने के लिए 'बलि' की चर्चा, जहर वाली शराब पिलाकर मर्डर का आरोप, 1 शव कब्र खोदकर निकाला गया क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और कारोबारियों पर पड़ा असर, जानिए अब कितना लगेगा बिल मरवाही में हाथियों के झुंड के पास पहुंचे ग्रामीण, भड़काने के लिए फेंके पत्थर, देखने के लिए पेड़ों पर चढ़े लोग इकलौते बेटे का पीएम कराने से पिता ने किया था इनकार, समझाइश के बाद माने परिजन ब्लैकमेल कर रेप किया, बहन से मिलने आई थी, पढ़िए रेपिस्ट की काली करतूत चायवाला कैसे बना पावरफुल, करोड़ों की संपत्ति, गोबर में किसने गाड़ा कैश, CCTV फुटेज डिलीट; जानिए कितने किरदार ? बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत खजाने के लिए 'बलि' की चर्चा, जहर वाली शराब पिलाकर मर्डर का आरोप, 1 शव कब्र खोदकर निकाला गया

युवती को 130 फीट नीचे फेंका, मंगेतर के सामने मौत : बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत

ब्राजील के साओ पाउलो राज्य से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक एडवेंचर टूरिज्म प्लेस पर बंजी जंपिंग के दौरान 21 साल की एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां मौजूद क्रू मेंबर्स (कर्मचारियों) की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

कर्मचारियों ने युवती को सुरक्षा रस्सी (सेफ्टी रोप) बांधे बिना ही पुल से नीचे छलांग लगवा दी, जिससे वह सीधे 130 फीट से अधिक गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस ने इस मामले में हत्या और लापरवाही की धाराओं के तहत जांच शुरू करते हुए 6 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

कर्मचारी जंपिंग के लिए लड़की को उठाकर ले जाते हुए।

कर्मचारी जंपिंग के लिए लड़की को उठाकर ले जाते हुए।

कर्मचारियों ने मारिया को सेफ्टी रोप बांधे बिना ब्रिज से नीचे फेंक दिया।

कर्मचारियों ने मारिया को सेफ्टी रोप बांधे बिना ब्रिज से नीचे फेंक दिया

लोग चिल्लाते रहे 'रोप... रोप...', लेकिन कर्मचारियों ने नीचे छोड़ दिया

इस दर्दनाक हादसे की शिकार हुई युवती की पहचान मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रेटास (21 वर्ष) के रूप में हुई है। मारिया साओ पाउलो के 'स्केलेटन ब्रिज' पर एक निजी कंपनी द्वारा आयोजित बंजी जंपिंग एक्टिविटी में हिस्सा लेने पहुंची थी।

हादसे का एक सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कंपनी के कर्मचारी मारिया को पुल के बिल्कुल किनारे (जंपिंग पॉइंट) पर लेकर जाते हैं और उसे नीचे छोड़ देते हैं। जैसे ही वह हवा में गिरने लगती है, वहां खड़े अन्य लोगों को अचानक एहसास होता है कि उसके शरीर पर मुख्य सेफ्टी रोप तो बंधी ही नहीं है। वीडियो में कई लोग बेहद डरकर जोर-जोर से "रोप... रोप..." (रस्सी... रस्सी...) चिल्लाते सुनाई देते हैं, लेकिन तब तक मारिया गहरी खाई में गिर चुकी थी।

हादसे से ठीक पहले मारिया ने लिखा था- किस पागल ने मुझे यहाँ आने दिया?

हादसे के समय मारिया का मंगेतर भी वहीं मौजूद था, जिसके सामने उसकी मंगेतर की जान चली गई। इस हादसे को देखने के बाद मंगेतर की तबीयत बेहद बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में ट्रीटमेंट देना पड़ा।

हैरानी की बात यह है कि छलांग लगाने से कुछ मिनट पहले ही मारिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जंपिंग प्लेस की कुछ तस्वीरें और अपने जंपिंग रिस्टबैंड का फोटो शेयर किया था। एक तस्वीर के कैप्शन में मारिया ने मजाक में लिखा था, "आखिर किस पागल इंसान ने मुझे पुल से छलांग लगाने आने दिया?" मारिया की मौत के बाद उसका यह आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रशासन भड़का: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, सरकार से होगी शिकायत

इस हादसे के बाद ब्राजील में एडवेंचर स्पोर्ट्स और टूरिज्म साइट्स की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर देशव्यापी गुस्सा देखा जा रहा है। लिमेरा के मेयर मुरिलो फ्लिक्स ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि सिटी एडमिनिस्ट्रेशन इस गंभीर लापरवाही की आधिकारिक शिकायत ब्राजील की केंद्र सरकार से करेगा। उन्होंने मांग की है कि जोखिम वाले इस क्षेत्र में लंबे समय से पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं थे, इसकी जांच कर जिम्मेदार लोगों की कड़ी जवाबदेही तय की जाए। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि सेफ्टी चेकलिस्ट में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई।

नॉलेज बॉक्स: क्या होती है बंजी जंपिंग और इसके नियम?

बंजी जंपिंग क्या है: यह एक हाई-एडवेंचर स्पोर्ट है, जिसमें व्यक्ति को किसी ऊंचे पुल, टावर या चट्टान से एक खास तरह की मजबूत और बेहद लचीली इलास्टिक रोप (रस्सी) के सहारे बांधकर नीचे कूदाया जाता है।

सुरक्षा के कड़े नियम: कमर्शियल बंजी जंपिंग कराने वाली कंपनियों को जंप से पहले इंसान का वजन मापना होता है, क्योंकि वजन के हिसाब से ही रस्सी तय होती है। इसके बाद शरीर पर हार्नेस, सेफ्टी बेल्ट और एक बैकअप कनेक्शन (डबल सुरक्षा) की कई बार जांच की जाती है।

दुनिया के टॉप सेंटर्स: बंजी जंपिंग का जन्मस्थान और सबसे बड़ा हब न्यूजीलैंड के कावराउ ब्रिज को माना जाता है। इसके अलावा चीन का मकाऊ टावर, स्विट्जरलैंड का वेरजास्का डैम और जिम्बाब्वे-जाम्बिया बॉर्डर का विक्टोरिया फॉल्स ब्रिज दुनिया में सबसे लोकप्रिय हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन