Logo
Breaking News Exclusive
सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? गुस्साए ग्रामीणों ने बनाया बंधक, 500 पैकेट सरकारी खाद बारिश में भीगी सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? गुस्साए ग्रामीणों ने बनाया बंधक, 500 पैकेट सरकारी खाद बारिश में भीगी

: थककर रेलवे ट्रैक पर सो गए मजदूर, ट्रेन से कटे: 2 मजदूरों की मौत, 2 की हालत गंभीर, कई हिस्सों में बंटा शरीर

Chhattisgarh Balod 2 workers died after being hit by train: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में झारखंड से काम की तलाश में दल्लीराजहरा आए 2 मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। शुरुआती जांच के मुताबिक कुल 11 मजदूर ट्रैक पर चल रहे थे। इस दौरान थकान के चलते 4 मजदूर ट्रैक पर ही सो गए।

मंगलवार सुबह करीब 4 बजे कुसुमकसा और दल्लीराजहरा के बीच ट्रेन गुजरी। जिससे 2 मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नींद से जागने के बाद भागने की कोशिश में 2 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दल्लीराजहरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

11 मजदूर दल्लीराजहरा पहुंच गए थे, 7 आगे निकल गए थे

पुलिस के मुताबिक झारखंड से आए 11 मजदूर दल्लीराजहरा पहुंच गए थे और सभी अपना सामान लेकर ट्रैक के किनारे-किनारे चलते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान थकान के चलते चार मजदूर रेलवे ट्रैक पर ही सो गए, जबकि बाकी 7 मजदूर उनसे कुछ दूरी पर आगे निकल गए थे। पीछे मुड़कर देखा तो अपने सो रहे साथियों को आवाज देकर जगाने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले ही ट्रेन दोनों युवकों के ऊपर से गुजर गई।

शरीर कई टुकड़ों में बिखर गया, सामान ट्रैक पर फैला था

हादसे की सूचना मिलने पर जब रेलवे और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो मंजर बेहद भयावह था। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों युवकों के शरीर कई टुकड़ों में बिखर गए, जबकि 2 अन्य युवक ट्रैक के किनारे दर्द से तड़पते मिले। उनका सामान, मोबाइल और बैग इधर-उधर बिखरा पड़ा था। जिसे दल्लीराजहरा पुलिस ने मौके से जब्त कर लिया है।

दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर, घायलों का इलाज जारी

दल्लीराजहरा सीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा ने बताया कि हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। सूचना मिलते ही घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल मजदूरों ने बताया कि वे झारखंड से आए हैं।

पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और अन्य मजदूरों से पूरी जानकारी ली जा रही है। मृतकों के शवों को शवगृह में रखवा दिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।

मृतकों के नाम-

कृष्णा राय, उम्र-20 वर्ष, निवासी-लक्ष्मणपुर, थाना-चापचाची, जिला-धनबाद, झारखंड

ढिल्लू राय, उम्र-19 वर्ष, निवासी-लक्ष्मणपुर, थाना-चापचाची, जिला-धनबाद, झारखंड

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन