Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

तस्करी के शक में 3 ग्रामीणों की बेल्ट-डंडे-चूड़े से पिटाई,VIDEO : बालोद में शुद्धीकरण करने पेशाब किया, पिकअप से मवेशी बेचने जा रहे थे बाजार

छत्तीसगढ़ के बालोद में मवेशी ले जा रहे 3 ग्रामीणों की पिकअप को अज्ञात युवकों ने रास्ते में रोक लिया। उन पर तस्करी का शक जताते हुए जमकर मारपीट की। लाठी-डंडे, लात-घूंसे, बेल्ट और हाथ में पहने चूड़े से जमकर पीटा। शुद्धीकरण करने उन पर पेशाब भी किया। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

इस हमले में ग्रामीणों के पीठ, दोनों भुजाओं, कान के पास सिर और घुटने में गंभीर चोटें आईं है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला गुरूर थाना इलाके का है।

देखिए पिटाई की तस्वीरें...

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, धमतरी जिले के ग्राम रांवा निवासी वेदप्रकाश साहू अपने गांव के सतीश साहू और बलराम साहू के साथ पिकअप से करहीभदर मवेशी बाजार में बेचने के लिए निकले थे। जहां किसानों को बेचते हैं। इसी दौरान सोमवार रात करीब 11.15 बजे ग्राम भरदा के पास पेंवरो मोड़ पर कुछ अज्ञात युवकों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली।

आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए वाहन की चाबी निकाली और तीनों ग्रामीणों को बेल्ट, डंडा, हाथ में पहने चूड़ा से पीटा। ग्रामीण उन्हें छोड़ देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उन्होंने एक भी नहीं सुनी। वेदप्रकाश का कहना है कि, शुद्धीकरण करने उन पर पेशाब भी किया गया।

शरीर पर आई गंभीर चोटें

हमले में सतीश साहू (31) के पीठ, दोनों भुजाओं, कान के पास सिर और घुटने में चोटें आईं। वहीं, वेदप्रकाश साहू (30) के माथे, पीठ और घुटने पर और बलराम साहू (55) के पीठ, दोनों घुटनों और भुजाओं में चोट लगी है। इसका एक पैर फैक्चर हो गया है। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरूर में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए परिजन धमतरी के निजी अस्पताल ले गए।

पुलिस ने दर्ज किया केस

इस मामले में गुरूर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि, घटना स्थल के आसपास के CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन