Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

जंगल में शादीशुदा महिला की हत्या : 5 साल से रिलेशन में रहे बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, सड़ी-गली हालत में मिली थी लाश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरामी डैम के पास जंगल में एक सप्ताह पुरानी महिला की सड़ी-गली लाश 24 जनवरी को बरामद हुई थी। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

महिला के भाई ने उसकी कलाई पर बने “KL” टैटू के आधार पर शव की पहचान की। मृतका की पहचान 35 वर्षीय कमला राजपूत, निवासी पाररास, बालोद के रूप में हुई।

शादीशुदा थी महिला, मायके में रह रही थी

पुलिस जांच में सामने आया कि कमला की शादी करीब 10 साल पहले दुर्ग में हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद वह मायके लौट आई थी और यहीं मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रही थी।

पांच साल से चल रहा था प्रेम संबंध

मृतका की पहचान के बाद पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उसका तरौद निवासी नेमीचंद साहू (29) से पिछले पांच साल से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच अक्सर बातचीत होती थी।

जंगल घुमाने के बहाने ले गया आरोपी

16 जनवरी को आरोपी नेमीचंद महिला को बाइक से घुमाने के बहाने गुरामी डैम के जंगल में ले गया। वहां उसने पहले शराब पी और फिर महिला से उसके अन्य लोगों से बात करने को लेकर सवाल-जवाब करने लगा।

शादी का दबाव, मना करने पर विवाद

आरोपी ने महिला पर उसी दिन शादी करने का दबाव बनाया। महिला के इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोपी को शक था कि महिला किसी और से भी बात करती है।

गला दबाया, फिर पत्थर से कुचलकर हत्या

गुस्से और नशे की हालत में आरोपी ने पहले महिला का गला दबाकर बेहोश किया। इसके बाद उसे करीब 50 मीटर घसीटकर ले गया और पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी।

शव छिपाकर फरार हुआ आरोपी

हत्या के बाद आरोपी ने जल्दबाजी में आसपास पड़े पत्थरों से शव को ढक दिया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद वह बालोद छोड़कर दुर्ग क्षेत्र में मजदूरी करने चला गया।

पुलिस को गुमराह करने मोबाइल तोड़ा

आरोपी ने 17 जनवरी को महिला का मोबाइल चालू कर लोकेशन गुमराह करने की कोशिश की। बाद में दुर्ग ले जाकर मोबाइल तोड़ दिया ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

दुर्गंध से खुला राज

24 जनवरी को जंगल गए ग्रामीणों को तेज दुर्गंध आई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की और हत्या की पुष्टि हुई।

तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

कॉल डिटेल रिकॉर्ड, लोकेशन डाटा और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को नेमीचंद पर शक हुआ। उसे 24 जनवरी की रात हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने शक और नशे की हालत में महिला की हत्या की। उसने यह भी माना कि वह महिला से शादी करना चाहता था।

हत्या के आरोप में जेल भेजा गया

डौंडीलोहारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 238 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन