Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: ठग बोला- बेटे ने दुष्कर्म किया, पिता से मांगे 2 लाख: 1 लाख 90 हजार की ऑनलाइन ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Balod online fraud accused arrested: हैलो मैं बालोद थाना से बोल रहा हूं, आपका बेटा रेप केस में फंसा है, अब सीधे जेल जाएगा...लो कर लो बात...दूसरी ओर फोन पर बेटा रोते हुए कहता है, पापा मुझे बचा लो नहीं तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। बेटे की यह बात सुनते ही पिता ने एक घंटे के अंदर 1 लाख 90 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। रुपए ट्रांसफर होने के बाद जब पिता ने अपने बेटे को फोन किया तो उसे पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया है। दरअसल, मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी का है। पीड़ित दंपती किशोर साहू को जालसाजों ने व्हाट्सएप कॉल पर झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठ लिए। शुक्रवार को बालोद पुलिस ने एक आरोपी कृष्णा यादव (24) को बिहार से गिरफ्तार किया। बालोद थाने का नाम बताकर ठगा एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि लोग अनजान लिंक और मोबाइल एप के जरिए अपनी सारी बातें सार्वजनिक कर देते हैं। कई एप्लीकेशन ऐसी हैं जो जालसाजों को मोबाइल नंबर और डेटा बेचती हैं। इस तरह से फरियादी की जानकारी जालसाजों तक पहुंच गई। प्रार्थी बालोद थाने का नाम लेकर जाल में फंस गया। विदेश से महंगे गिफ्ट का लालच, इंजीनियर से 78 लाख ठगी: जालसाज ने कहा- आईफोन-करेंसी भेजकर प्रोसेसिंग-फीस बताकर ऐंठ लिए पैसे पीड़ित ने कहा- जल्दबाजी में पैसे ट्रांसफर कर दिए पीड़ित ने पुलिस को बताया कि ठगों ने उसे वॉट्सऐप कॉल कर डराया। बेटे को छुड़ाने की जल्दबाजी में उसने बेटे को कॉल भी नहीं किया और पैसे ट्रांसफर कर दिए। पैसे कम होने पर उसने रिश्तेदारों के नंबर से भी पैसे ट्रांसफर करवा लिए। करीब एक घंटे बाद जब उसने बेटे को कॉल किया तो पता चला कि उसका बेटा झलमला मंदिर के आसपास घूम रहा है। दो और आरोपियों की तलाश जारी- टीआई बालोद टीआई रविशंकर पांडे ने बताया कि इस मामले में आईपीसी की धारा 420, 34, 411, 413, 120 (बी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दो और आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन