Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: 4 दिन में हाथी ने 4 लोगों की ली जान: खेत में पानी लगाने गए युवक को कुचला, दो लोगों ने भागकर बचाई जान

Chhattisgarh Balrampur Elephant killed 4 people in 4 days: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में गुरुवार की सुबह हाथी ने एक युवक को कुचलकर मार डाला। जबकि दो युवकों ने भागकर अपनी बचाई। हालांकि वो गिरकर घायल हो गए हैं। जिले में पिछले चार दिन में 4 लोगों को हाथी ने मौत के घाट उतार दिया है। घटना सेमरसोत अभ्यारण के ग्राम पंचायत घाघरा की है। जानकारी के मुताबिक, कोदौरा रेंज के घाघरा गांव के रहने वाले दिनेश पोया (35) अपने दो साथियों रामकरण गोंड़ (40) और रोहित नागवंशी (24) के साथ मक्के की फसल में पानी देने के लिए सुबह करीब 5 बजे खेत में गए थे। मक्के के खेत में तड़के तीन बजे से एक हाथी घुसा हुआ था। ​​​​​​एक को कुचला, दो युवक गिरकर जख्मी दिनेश पोया को खेत में हलचल का ऐहसास हुआ, तो वो मक्के के खेत में घुसा, जहां हाथी ने उसे पटक-पटककर मार डाला। शोर सुनकर उसके साथी रामकरण और रोहित भाग निकले। उन्होंने गांव में ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक दिनेश पोया की मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव घटना की सूचना मिलने पर कोदौरा रेंजर, वनकर्मी और कोदौरा पुलिस मौके पर पहुंची। दिनेश पोया के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। दिनेश पोया शादीशुदा था, उसके 2 बच्चे भी है। वह परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। हालांकि, वन विभाग ने परिजनों को तत्कालीन सहायता राशि 25 हजार दी है। वन विभाग ने लोगों को जंगल की ओर न जाने की सलाह भी दी है। हाथी पास के जंगल में मौजूद है, जिससे लोग दहशत में हैं। बलरामपुर में चार दिनों में चौथी मौत बता दें कि, बलरामपुर जिले में हाथी के हमले में 4 दिन में यह चौथी मौत है। रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के ग्राम फुलवार में सोमवार शाम हाथी ने दंपत्ति पर हमला कर दिया था। हाथी ने महिला अस्मीना अंसारी के हाथ उखाड़ दिए थे। जिसकी अंबिकापुर में मौत हो गई। उसका पति उस्मान अंसारी घायल है। वहीं, फुलवार में हमले के बाद हाथी रामपुर पहुंच गया। तड़के करीब 3 बजे महुआ बीनने के लिए खेत में गए दुर्गा प्रसाद (48) को पटक-पटककर मार डाला। दुर्गा प्रसाद अंबिकापुर कमिश्नर आफिस का प्यून था। जबकि, बुधवार को एक जंगली हाथी ने महुआ बीनने गई पहाड़ी कोरवा महिला गिद्दी कोरवा (50) को मार डाला था। वो अपने पति सुखू लाल कोरवा और ग्रामीणों के साथ जंगल महुआ बीनने गई थी। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन