Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: रेत माफिया ने कांस्टेबल को ट्रैक्टर से रौंदा, मौत: अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे थे पुलिसकर्मी, कुचलकर भाग गया ड्राइवर

Chhattisgarh Balrampur sand mafia constable ran over by tractor: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रेत माफियाओं ने एक आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्राम लिबरा में कनहर नदी से रेत का अवैध खनन किया जा रहा था। रविवार रात जब पुलिस टीम कार्रवाई के लिए पहुंची तो चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। मामला सनावल थाना क्षेत्र का है। इस दौरान सनावल थाने के आरक्षक शिव बचन सिंह (43) ने वाहन को रोकने का प्रयास किया। ट्रैक्टर चालक ने वाहन नहीं रोका और आरक्षक को कुचलते हुए आगे बढ़ गया।

हादसे में आरक्षक के सीने में अंदरूनी चोटें आईं, गंभीर रूप से घायल आरक्षक की अस्पताल लाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। अस्पताल ले जाते समय मौत घटना की सूचना मिलने पर सनावल थाना प्रभारी दिव्य कांत पांडेय तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल आरक्षक शिव बचन सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज लाया जा रहा था, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कार्रवाई के दौरान हुआ हादसा

सांवल थाना प्रभारी दिव्य कांत पांडे ने बताया कि वन विभाग की टीम ग्राम लिबरा में रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। ट्रैक्टर रोकते समय यह हादसा हुआ। ट्रैक्टर चालक ने वाहन नहीं रोका और आरक्षक को कुचल दिया।

ग्रामीण अवैध रेत खनन का कर रहे थे विरोध

जानकारी के अनुसार, इस क्षेत्र में झारखंड के तस्करों द्वारा बड़े पैमाने पर रेत का अवैध खनन किया जा रहा था, जिसका लिब्रा और कुसफर के ग्रामीण विरोध कर रहे थे। शनिवार की शाम को सनावल थाना प्रभारी की टीम ने रेत के अवैध उत्खनन में लगे तीन ट्रैक्टर जब्त किए।

इस कार्रवाई के बाद रविवार की रात को झारखंड के तस्करों ने रेत निकालने के लिए वाहन खड़े कर रखे थे, जिस पर कार्रवाई करने वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान आरक्षक को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी।

आईजी ने थाना प्रभारी को किया निलंबित

मामले में सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा ने लापरवाही के आरोप में सनावल थाना प्रभारी दिव्य कांत पांडे को निलंबित कर दिया है। पुलिस की टीम अवैध रेत उत्खनन की सूचना पर मौके पर पहुंची थी, जहां ट्रैक्टर ने कांस्टेबल को टक्कर मार दी। सरगुजा आईजी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन