Logo
Breaking News Exclusive
1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट

ट्रेलर-स्कॉर्पियो टक्कर में 4 लोगों की मौत : रॉन्ग साइड में आया ट्रेलर, सामने से मारी टक्कर, गैस कटर से निकाले गए शव

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रायपुर–रतनपुर नेशनल हाईवे पर देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा ग्राम सम्बलपुरी स्थित यादव ढाबा के सामने हुआ। घायल को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 2 बजे ट्रेलर (CG 11 BD 9044) सकरी-रतनपुर की ओर से रायपुर जा रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में पहुंच गया और सामने से आ रही स्कॉर्पियो (CG 04 MQ 4220) को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर पास में खड़े एक अन्य ट्रेलर से टकराकर पलट गया। स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए।

गैस कटर से निकाले गए शव

घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन में फंसे लोगों को निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लेना पड़ा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक चार लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

सालगिरह से लौट रहा था परिवार

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में पांच लोग सवार थे। वे यादव ढाबा में आयोजित एक पारिवारिक शादी की 25वीं सालगिरह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर यह दर्दनाक हादसा हो गया।

जांच जारी, चालक हिरासत में

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। क्रेन की मदद से पलटे ट्रेलर को हटाया गया और यातायात बहाल किया गया। पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिवारों में पसरा मातम

हादसे की खबर मिलते ही तखतपुर और मुंगेली क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। शादी की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। परिजन बिलासपुर पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन