Logo
Breaking News Exclusive
पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला

पत्नी से बातचीत पर भड़का पति, हो गया कांड : पड़ोसी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, घर के पास बाड़ी में मिला खून से सना शव

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रिश्तों के शक ने एक व्यक्ति की जान ले ली। पत्नी से बातचीत और हंसी-मजाक करने से नाराज पति ने पड़ोसी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात करतला थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी की है।

सोमवार सुबह ग्रामीणों ने नंदकुमार पटेल (39) का शव खून से सनी हालत में देखा। लाश उसके घर से कुछ दूरी पर पड़ोसी जयकंवर के घर के पास स्थित बाड़ी में पड़ी थी। चेहरे और सिर पर गहरे घाव थे, जिससे बेरहमी से हत्या किए जाने के संकेत मिले।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

ग्रामीणों की सूचना पर करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और हत्या की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

स्निफर डॉग सीधे आरोपी के घर पहुंचा

जांच के दौरान स्निफर डॉग ‘बाघा’ घटनास्थल से सीधे जयकंवर के घर पहुंच गया। इससे पुलिस का शक और गहरा हुआ। इसके बाद पुलिस ने जयकंवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

रविवार रात हुआ था विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि नंदकुमार का आरोपी के घर आना-जाना था। वह जयकंवर की पत्नी से बातचीत और हंसी-मजाक करता था, जो आरोपी को पसंद नहीं था। रविवार रात जयकंवर ने दोनों को बातचीत करते देखा, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।

कुल्हाड़ी से सिर और चेहरे पर किए वार

विवाद बढ़ने पर जयकंवर नंदकुमार को घर के पास बाड़ी में ले गया। वहां पहले मारपीट की और फिर कुल्हाड़ी से सिर व चेहरे पर कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण नंदकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आरोपी जयकंवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन