Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: दहेज के लिए बहू को मारकर लटकाया: पति, सास-ससुर ने पहले दीवार पर सिर पटका, फिर रस्सी से गला घोंट दिया

Chhattisgarh, Dhamtari dowry woman murdered: छत्तीसगढ़ के धमतरी में दहेज की मांग को लेकर एक नवविवाहिता की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में पता चला है कि, पति और ससुराल वालों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। मामला भखरा थाना क्षेत्र का है। मृतका की शादी 2024 में सामाजिक रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। हत्या वाली रात आरोपियों ने पीड़िता का सिर दीवार पर पटक दिया और फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को फंदे पर लटका दिया, ताकि यह आत्महत्या का मामला लगे। पति और ससुराल वाले गिरफ्तार पुलिस ने गहन जांच की और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की। जांच में सामने आए सबूतों के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। शादी के बाद दहेज को लेकर शुरू हुआ था विवाद दरअसल, डोमा गांव निवासी नोमेश्वरी साहू (22) की शादी अप्रैल 2024 में उसी गांव के तेजेंद्र साहू (26) से सामाजिक रीति-रिवाज के साथ हुई थी। कुछ दिनों तक दोनों का वैवाहिक जीवन ठीकठाक चल रहा था, लेकिन इसी बीच दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया। पुलिस कंट्रोल नहीं कर पा रही क्राइम: रायपुर में फिर एक शादीशुदा महिला की हत्या, पड़ोसी के घर में मिली नग्न लाश, बिस्तर में बंधे थे हाथ स्थानीय सामान देने की बात कहकर प्रताड़ित करने लगे ससुराल वाले कहते थे कि दहेज में कम सामान दिया, जो सामान दिया वह भी सड़ा-गला, स्थानीय था। सास, ससुर और पति अब विवाहिता को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। शादी के 8 महीने बाद 26 जनवरी को ससुराल वालों ने नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। सिर पर चोट के निशान थे एसडीओपी रागिनी तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने पाया कि सिर पर चोट के निशान थे। जिसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी तेजेंद्र साहू से पूछताछ की। पहले सिर दीवार पर पटका, फिर गला घोंट दिया आरोपी पति ने कबूल किया कि उसने पत्नी नोमेश्वरी साहू का सिर दीवार पर पटका और फिर रस्सी से गला घोंट दिया। आरोपी तेजेन्द्र साहू (26), ससुर मिश्री लाल साहू (51) और सास फगनी बाई साहू (45) को ग्राम डोमा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन