Logo
Breaking News Exclusive
बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही?

: Korba: जनपद सदस्य ने रची थी बेबी एलीफैंट को मारने की साजिश, कहा था-हाथी विहीन कर देगा इलाका, 12 गिरफ्तार

News Desk / Sat, Oct 22, 2022


कोरबा में  बेबी एलीफैंट की हत्या मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

कोरबा में बेबी एलीफैंट की हत्या मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बेबी एलीफैंट को मारकर दफनाने के मामले में वन विभाग की टीम ने नाबालिग सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि मुख्य आरोपी जिला पंचायत सदस्य कोमल सिंह अभी फरार है। उसी ने हाथी के बच्चे को मारने की साजिश रची थी। उसने हाथियों को मारने को लेकर वनकर्मियों को धमकी भी दी थी। कहा था कि वह इलाके को हाथी विहीन कर देगा। उसका वीडियो भी वायरल हुआ है। फिलहाल वन विभाग की टीम उसे तलाश करने में जुटी हुई है।  यह भी पढ़ें...Chhattisgarh : कोरबा में हाथी के बच्चे को मारकर दफनाया, गुस्साए हाथियों ने घेरा गांव, एक ग्रामीण को कुचला

शव दफनाकर लगा दी थी धान की फसल
जानकारी के मुताबिक, पसान वन क्षेत्र के ग्राम बनिया में डेढ़ साल के हाथी को कुछ लोगों ने मार दिया। इसके बाद उसके शव को बंजर पड़ी जमीन में दफना दिया। 20 अक्तूबर को ग्रामीणों ने वहां धान की फसल देखी तो उन्हें संदेह हुआ। इस पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। टीम पहुंची और फसल हटाकर खुदवाया तो उसमें से हाथी के बच्चे का शव निकला। इस पर टीम को संदेह हुआ कि गांव के पास जंगल में घूम रहे हाथियों के दल से बच्चा गायब है। 

गांव के लोगों ने दफनाया था शव
वन विभाग की टीम बेबी एलीफैंट को मारने वाले आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि ग्राम बनिया के कुछ लोगों ने बेबी एलीफैंट को दफनाया था और धान की फसल लगा दी थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने महाबलेश्वर सिंह, लखेश्वर प्रताप सिंह, जगदीश चंद्रमणि, उदय कुमार, धनसिंह, कृपाल कुमार, सूरज कुमार, राजेंद्र राम, घूरनदास, जगत श्रीवास सहित 16 साल के एक लड़के को भी पकड़ा है। सभी को शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।  जनपद सदस्य की धमकी का वीडियो भी हुआ वायरल
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि और जनपद सदस्य कोमल सिंह ने 18 अक्तूबर को वन विभाग को यह धमकी दी थी कि वह हाथियों को मार देगा। अगर हाथी फसलों को नुकसान पहुंचाएंगे, तो वो इस इलाके को हाथी विहीन कर देगा। इस धमकी का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद से मुख्य आरोपी कोमल सिंह फरार है। जांच में ये बात निकलकर आई थी कि हाथी सैकड़ों एकड़ फसल और कच्चे घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, इससे ग्रामीणों में गुस्सा था।  यह भी पढ़ें...Korba: रिहायशी इलाके में पहुंचे हाथी, अलर्ट करने पहुंची वन विभाग की टीम को दौड़ाया; देखिए VIDEO

जहर देकर मारने की बात आ रही सामने
जानकारी मिल रही है कि 18 अक्तूबर की रात हाथी के बच्चे को महुआ और धान में कीटनाशक मिलाकर खिलाया गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। आरोपियों ने उसे वहीं दफन कर दिया था और उसके ऊपर धान की फसल बो दी थी। मामला उजागर होने के बाद बिलासपुर से वन विभाग के अधिकारी और डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंची हुई थी। हालांकि वन विभाग के अधिकारी अभी मौत की सही वजह नहीं बता रहे हैं, लेकिन शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से जहर देने की आशंका जाहिर की गई है। 

मवेशी और ग्रामीण को हाथी ने मारा
वहीं दूसरी ओर बच्चा गायब होने के बाद से हाथी भड़क गए हैं। बच्चे की तलाश में नाकाम हाथियों के दल ने गांव को घेर लिया था। सरहदी इलाके में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने जटगा वन परिक्षेत्र में एक ग्रामीण और मवेशी को मार दिया है। मारे गए ग्रामीण की पहचान देवमिट्टी गांव निवासी पीतांबर सिंह के रूप में हुई थी। इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है। क्षेत्र में हाथी लंबे समय से उत्पात मचा रहे हैं। दूसरी ओर वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी में जुटी हुई है। 

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बेबी एलीफैंट को मारकर दफनाने के मामले में वन विभाग की टीम ने नाबालिग सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि मुख्य आरोपी जिला पंचायत सदस्य कोमल सिंह अभी फरार है। उसी ने हाथी के बच्चे को मारने की साजिश रची थी। उसने हाथियों को मारने को लेकर वनकर्मियों को धमकी भी दी थी। कहा था कि वह इलाके को हाथी विहीन कर देगा। उसका वीडियो भी वायरल हुआ है। फिलहाल वन विभाग की टीम उसे तलाश करने में जुटी हुई है। 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन