Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: मां-बेटी की जिंदा जलने से मौत: पति से अलग मायके में रह रही थी, मौत से पहले की आखिरी रीलें देखिए

Chhattisgarh Durg Mother-daughter burnt alive to death: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नंदिनी बस्ती में सोमवार सुबह बंद कमरे में मां-बेटी जिंदा जल गईं। बताया जा रहा है कि मां-बेटी के शव 90 प्रतिशत से ज्यादा जल चुके हैं। दोनों के शव बिस्तर पर मिले। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। मामला नंदिनी थाना क्षेत्र के गली नंबर 36 स्थित बीएसपी क्वार्टर का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों के नाम जागेश्वरी साहू (35) और दिव्यांशी साहू (7) हैं। दिव्यांशी साहू जागेश्वरी साहू की बेटी थी। जागेश्वरी अपने पति से अलग अपने पिता सीताराम साहू के साथ बीएसपी क्वार्टर में रहती थी। मां-बेटी का आखिरी रील्स वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे मस्ती करती नजर आ रही हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, हादसा सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। मृतिका जागेश्वरी साहू के पिता सीताराम साहू BSP के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। वह हादसे के पहले टहलने निकले थे। जब करीब 6:45 बजे वह लौटे, तो घर से धुआं निकलते देखा। दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर मां-बेटी सो रही थी।

इस दौरान घबराए हुए पिता ने आनन-फानन में पड़ोसियों को आवाज लगाई। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। इस दौरान अंदर मां और बेटी पूरी तरह झुलसी हुई हालत में मिलीं। दोनों की आग में जलने से मौत हो चुकी थी।

पिता ने पुलिस को दी सूचना, फोरेंसिक टीम मौके पर

इसके बाद पिता सीताराम साहू ने फौरन नंदिनी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने मृत-मां बेटी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए कचंदूर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

जागेश्वरी पिछले 5 साल से अपने पति से अलग रह रही थी

पुलिस जांच में पता चला कि जागेश्वरी पिछले 5 साल से अपने पति से अलग रह रही थी। तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। वे अपनी बेटी के साथ पिता के घर में रह रही थी। सामाजिक और मानसिक तनाव की संभावना से सुसाइड की बात कही जा रही है।

पुलिस बोली- आत्महत्या जैसा लग रहा मामला

दुर्ग एएसपी पद्मश्री तंवर ने मीडिया को बताया कि मामला आत्महत्या जैसा लग रहा है, लेकिन हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मामले की जांच की जा रही है। आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है।

जांच के घेरे में कई सवाल

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन सवाल कई हैं।इनमें क्या जागेश्वरी ने बेटी के साथ आत्महत्या की ?। क्या तलाक की प्रक्रिया ने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया था?। या फिर यह कोई सोची-समझी साजिश है। इन सभी पहलुओं की जांच में फॉरेंसिक टीम और पुलिस लगी हुई है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन