Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: जंगल में धधकती आग में जली लाश: गरियाबंद से गायब हुआ युवक, चेहरे को कुचला, बाइक भी जलाई, पढ़िए कत्ल और साजिश की खूनी कहानी

गरियाबंद से गिरीश जगत की रिपोर्ट…

झाड़ियों में पसरी थी सड़ांध… हवा में घुली थी मौत की बू… और बगल में एक अधजली लाश, जिसका चेहरा पहचान से परे था। ओडिशा के नुआपड़ा जिले के गोरला जंगल में गुरुवार देर रात मिली इस लाश ने छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले को झकझोर कर रख दिया।

मरने वाला कोई और नहीं, बल्कि गरियाबंद के देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव निवासी विशाल सोनवानी (35 वर्ष) था, जो बीते कई दिनों से लापता था। विशाल अपने ससुराल मुंगिया गांव में रह रहा था और वहीं से 14 मई को रहस्यमयी ढंग से गायब हो गया था।

झाड़ियों में पड़ी थी लाश, चेहरे को कुचलने की थी कोशिश

ओडिशा के सिनापाली थाना क्षेत्र के गोरला जंगल में ग्रामीणों को झाड़ियों से उठती बदबू ने चौंकाया। पास जाकर देखा तो वहां एक अधजला शव पड़ा था। शव के पास ही एक जली हुई बाइक भी मिली।

लाश को देखकर अंदेशा है कि पहले चेहरे को बेरहमी से कुचला गया, फिर शव और बाइक को आग के हवाले कर दिया गया, ताकि पहचान मिटाई जा सके।

दो राज्यों की पुलिस जुटी जांच में

सूचना मिलते ही सिनापाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया गया, तब जाकर खुलासा हुआ कि यह शव गरियाबंद के विशाल सोनवानी का है, जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट 16 मई को देवभोग थाने में दर्ज कराई गई थी।

अब इस रहस्यमयी हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए छत्तीसगढ़ और ओडिशा की पुलिस संयुक्त रूप से जांच में जुट गई है।

मनिहारी का फेरीवाला था विशाल, ससुराल में रह रहा था

विशाल सोनवानी पेशे से मनिहारी फेरीवाला था। वह बीते कुछ समय से अपने ससुराल मुंगिया गांव में रह रहा था। 14 मई की सुबह वह निकला, लेकिन फिर लौटकर नहीं आया। परिजनों ने तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो 16 मई को देवभोग थाने में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

हत्या या कोई और साज़िश?

देवभोग थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह ने बताया कि सिनापाली पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। हमने ओडिशा पुलिस के साथ समन्वय किया है। परिजनों से भी विस्तृत पूछताछ की जाएगी,।

जांच में उठ रहे हैं कई सवाल

क्या यह कोई निजी रंजिश का मामला है?

क्या फेरी के दौरान किसी से दुश्मनी हो गई थी?

क्या ससुराल पक्ष की भूमिका संदिग्ध है?

वारदात ने न सिर्फ दो राज्यों की पुलिस को एक साथ लाकर खड़ा कर दिया है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में फैली असुरक्षा और सीमावर्ती इलाकों में अपराधियों की निर्भीकता पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। जवाब अभी बाकी हैं… पर डर और सन्नाटा बहुत कुछ कह रहा है।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन