Logo
Breaking News Exclusive
नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था?

बॉयफ्रेंड शक करता था, गर्लफ्रेंड ने लगाई फांसी : ‘तू मुझे धोखा दे रही है’ कहकर झगड़ा-करता था, फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां बॉयफ्रेंड के लगातार शक और मानसिक प्रताड़ना से परेशान एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

घटना कोरबी चौकी क्षेत्र के पाली गांव की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान दिलराज मरकाम (20) के रूप में हुई है, जो इसी गांव का निवासी है। दिलराज का इलाके की एक युवती के साथ प्रेम संबंध था, लेकिन वह अक्सर युवती के चरित्र पर शक करता था और उस पर किसी और से संबंध होने का आरोप लगाता रहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे।

कमरे में नहीं मिली युवती, परिजनों ने की तलाश

27 नवंबर को युवती अपने भाई और बहन के साथ बाजार गई थी। रात को घर लौटने के बाद सभी अपने-अपने कमरे में सो गए। सुबह जब युवती अपने कमरे में नहीं मिली, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो चौकी पुलिस को सूचना दी गई।

जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

29 नवंबर को गांव के पास स्थित जंगल में ग्रामीणों ने एक पेड़ पर युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव की पहचान कर परिजनों को बुलाया और आगे की कानूनी कार्रवाई की।

चरित्र पर शक कर करता था मानसिक प्रताड़ना

पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि दिलराज मरकाम युवती को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। वह बार-बार उसके चरित्र पर शक करता और झगड़ा करता था। लापता होने के दौरान युवती अपने बॉयफ्रेंड से मिलने गई थी, जहां फिर विवाद हुआ। इसके बाद युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि आरोपी दिलराज मरकाम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी रोजी-मजदूरी करता था और युवती के साथ आए दिन विवाद करता रहता था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन