Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: कलयुग का कल्कि अवतार बताने वाला हत्यारा गिरफ्तार: अवैध संबंध के चलते हुई थी वारदात; 5 और लोगों को मारने की दी थी धमकी

Chhattisgarh Korba illicit relationship murder accused arrested: छत्तीसगढ़ के कोरबा में खुद को कलयुग का कल्कि अवतार बताने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक बुजुर्ग की हत्या की थी और दीवार पर 5 और लोगों को मारने की धमकी भी लिखी थी। पूरा मामला अब अवैध संबंध का निकला है। गिरफ्तार आरोपी का नाम विकास यादव (26 साल) है। मामला उरगा थाना क्षेत्र के नवापारा गांव का है। जहां 23 फरवरी को 56 वर्षीय राम सिंह कंवर की हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी विकास राम सिंह कंवर के बेटे जगदीश की हत्या करने आया था, लेकिन जब उसे जगदीश नहीं मिला तो उसने उसके पिता की हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या की साजिश फिल्म 'कल्कि के अवतार' देखने के बाद रची थी। कलयुग की कल्कि, अब मोनू की बारी...दीवार पर लिखा है ऐसा संदेश। जगदीश झूठ बोलेगा तो उसे बहुत महंगा पड़ेगा...अगली बारी मोनू की...ऐसे लिखे मैसेज घटना के बाद आरोपी ने राम सिंह के बेटे जगदीश कंवर के नाम से घर की दीवार पर धमकी भरा मैसेज लिखा। इसमें लिखा था कि अगर जगदीश झूठ बोलेगा तो उसे बहुत महंगा पड़ेगा। इसके 1-2 दिन बाद आरोपी विकास ने फिर गांव की एक दीवार पर लिखा कि अगली घटना पकरिया गांव (नवापारा गांव की बस्ती) में होगी और इस बार मोनू की बारी है। उसने खुद को कलयुग का कल्कि अवतार भी बताया और लिखा कि राम सिंह की मौत के बाद अब 5 और लोगों की हत्या होगी। इतना ही नहीं, राम सिंह के अंतिम संस्कार के अगले दिन आरोपी ने मुक्तिधाम में तलवार और एक और धमकी भरा पत्र छोड़कर सनसनी फैला दी। इस घटना के बाद गांव वाले काफी डर गए। इधर, पुलिस के लिए भी यह मामला चुनौती बन गया था। अफेयर के शक में देवर ने की भाभी की हत्या: खाट पर बंधी मिली लाश, प्रेम-प्रसंग में तीसरे की एंट्री पर मार डाला 26 सदस्यीय टीम ने आरोपी को पकड़ा कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटना के बाद पुलिस ने 26 सदस्यीय टीम बनाकर सभी एंगल से जांच शुरू की। जांच में पता चला कि मृतक राम सिंह के बेटे जगदीश कंवर का गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध था। जांजगीर-चांपा जिले के सिवनी निवासी 26 वर्षीय विकास यादव के भी इस महिला से संबंध थे। पुलिस को शक हुआ और विकास यादव को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। इस पर विकास ने अवैध संबंधों के चलते हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसे जगदीश का उस महिला से संबंध होना पसंद नहीं था। इसके बाद विकास ने जगदीश की हत्या का मन बना लिया था। पुलिस को गुमराह करने के लिए रचता था साजिश आरोपी ने यह भी बताया कि पुलिस को भ्रमित करने के लिए वह बार-बार दीवारों पर धमकी लिखता था, ताकि शक किसी और पर जाए और पुलिस उसे पकड़ न सके। पुलिस पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपी मीडिया की खबरों पर भी नजर रखता था और उसी के आधार पर वह अपना अगला कदम उठाता था। फिल्म से मिली हत्या की प्रेरणा आरोपी विकास ने जगदीश की हत्या की पूरी प्लानिंग फिल्म 'कल्कि के अवतार' देखकर बनाई थी। उसने पुलिस को बताया कि घटना के बाद वह बार-बार गांव में जाकर देखता था कि लोग डरे हुए हैं या नहीं और माहौल कैसा है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने गांव में डेरा भी डाला, पूरी रात वहीं सोई और लगातार ग्रामीणों से पूछताछ कर रही थी। आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को सफलता मिली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन