Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: लिव-इन रिलेशनशिप रह रही प्रेमिका को शिक्षक ने मार डाला: पढ़ाई के दौरान हुआ था अफेयर, शादी के 15 दिन बाद ही पति को छोड़ी थी

Chhattisgarh Korba teacher kills girlfriend in live-in relationship: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक महिला का अधजला शव मिलने के मामले में पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। दोनों करीब 5-6 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। महिला शादी के महज 15 दिन बाद ही अपने पति को छोड़कर आरोपी शिक्षक के पास आ गई थी। दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो शिक्षक ने उसकी हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया। जानकारी के मुताबिक 3 मार्च को पाली थाने में एक व्यक्ति ने आकर सूचना दी कि वह गिधरैलमाड़ा पहाड़ के किनारे लकड़ी बीनने गया था। इस दौरान उसे एक महिला का अधजला शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। अंगूठी और कंगन से हुई पहचान पुलिस शव की पहचान में जुटी थी, इसी बीच महिला का भाई अशोक उसके लापता होने की शिकायत करने थाने पहुंच गया। पुलिस को शक हुआ कि वह उसी महिला की बात कर रहा है। पुलिस ने शव दिखाकर उसकी पहचान कराई तो अशोक ने अंगूठी और कंगन से उसकी पहचान की। पूछताछ में उसने बताया कि महिला का नाम शशिकला है, जिसकी उम्र करीब 28 साल थी। आरोपी शिक्षक के साथ महिला के अवैध संबंध थे आगे की पूछताछ में मृतका के भाई ने बताया कि जब शशिकला लाड हायर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं में पढ़ती थी, तब वह मिलन दास महंत नामक शिक्षक से बात करती थी। यहां तक ​​कि जब वह वहां से कॉलेज जाती थी, तब भी शशिकला और मिलन फोन पर बात करते थे। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और महिला के मिलन दास के साथ अवैध संबंध हो गए। मिलन ने लड़की के लिए वर की तलाश की इस दौरान जब घर में शशिकला की शादी की चर्चा हुई। जब मिलन दास को इस बारे में पता चला, तो उसने शशिकला की शादी करवाने में मुख्य भूमिका निभाई। उसने शशिकला के परिवार को अपने परिचित लड़के के बारे में बताया और उसकी शादी करवा दी। करीब 6 साल पहले शशिकला की शादी भुनेश्वर गोड़ से हुई थी। महज 15 दिन में ही वह ससुराल छोड़कर मायके आ गई और फिर 2018 से कटघोरा में किराए के मकान में शिक्षक मिलन दास के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी। जब शशिकला के परिवार को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने शशिकला से सारे संबंध तोड़ लिए। हालांकि शशिकला का भाई अशोक उससे बात करता था। कभी-कभी वह उसके घर भी जाता था। पूर्व विधायक के ससुर का नक्सलियों ने काटा गला: घर से उठा ले गए 5-6 हथियारबंद, कहा-समझाने पर नहीं माना इसलिए मार डाला अचानक फोन बंद होने पर भाई को हुआ शक अशोक ने बताया कि कुछ दिन पहले 27 फरवरी को जब वह अपनी बहन से फोन पर संपर्क करने की कोशिश कर रहा था तो फोन बंद था। उसे शक हुआ तो वह कटघोरा स्थित उसके घर पहुंचा और आसपास के लोगों से पता चला कि शशिकला और मिलन दास के बीच विवाद चल रहा है। जब अशोक ने मिलन से शशिकला के बारे में पूछा तो मिलन भी टालमटोल करने लगा। मिलन की बातों पर अशोक को शक हुआ और उसने तुरंत पाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मिलन और उसके साथी को भी एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। पैसों के लिए की थी हत्या पूछताछ के दौरान मिलन ने भी हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी शिक्षक मिलन ने पुलिस को बताया कि शशिकला लगातार पैसे मांग रही थी, जिससे परेशान होकर उसने उसकी हत्या की साजिश रची। 28 फरवरी की रात करीब 11-12 बजे आरोपी मिलन दास और उसके ड्राइवर सावन यादव ने मिलकर उसकी तौलिया से गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए उन्होंने उसे स्कॉर्पियो गाड़ी में डाला और बगदरा जंगल में ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया। अधजले शव को वहीं छोड़कर भाग गए। सामाजिक बहिष्कार के कारण भाई नहीं ले जा सका शव दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। मृतका के भाई अशोक ने कहा कि वह अपनी बहन का शव गांव नहीं ले जाएगा, क्योंकि समाज ने उसका बहिष्कार कर दिया है। इसके कारण शशिकला का अंतिम संस्कार वहीं करना पड़ा। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन