Logo
Breaking News Exclusive
हीरा सिंह श्याम की टीम में युवाओं को जगह, जानिए किसे मिली उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री की कमान ? Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच हीरा सिंह श्याम की टीम में युवाओं को जगह, जानिए किसे मिली उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री की कमान ? Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच

: Raipur: महंगाई को लेकर छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस ने खोला मोर्चा, BJP सांसद सोनी के घर के सामने आज बजाएंगे थाली

News Desk / Sun, Mar 12, 2023


छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की बैठक

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बढ़ती महंगाई को लेकर छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस बीजेपी सांसद सुनील सोनी के घर के सामने आज दोपहर 1 बजे थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन करेगी। बेलगाम महंगाई के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। इसे लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में रखी गई। इसमें सभी नवनियुक्त महिला पदाधिकारी की परिचय के साथ बैठक की शुरुआत हुई। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जब पद मिलता है, तो जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है और जिम्मेदारी निभाने वाले को ही पद मिलता है। 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार देश में सबसे अच्छा काम कर रही है, छत्तीसगढ़ मॉडल की गूंज चारों तरफ है। हमारा भी कर्तव्य बनता है कि राज्य सरकार के काम को लोगों को बतायें और साथ ही केंद्र सरकार के नकामी को बतायें। डिसूजा ने कहा कि महिला वो शक्ति होती है जो घर भी संभाल सकती है और देश भी, ये साबित इंदिरा गांधी ने और सोनिया गांधी जी ने कर दिखाया है। महिला कांग्रेस की स्थापना का उद्देश्य भी यही था कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं आगे आयें और नेतृत्व करें। जब महिलाओं के नेतृत्व की बात कांग्रेस पार्टी करते थे तब बीजेपी के नेता हंसी उडाते थे।

केंद्र पर बोला हमला
डिसूजा ने केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 2014 में महंगाई पर रोना रोकर केंद्र में सत्ता हासिल किए हैं, उसके बाद से ही महंगाई बेलगाम हो गई है। किचन में संकट गहराता जा रहा है। आज महंगाई पर भाजपा नेताओं की भी बोलती बंद कर दी है। नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जायेगा और ये तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्धा सेवाग्राम में रहेगा।

'संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं'
छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रभारी सुनीता सेहरावत ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है, जिस तरह से 2018 में महिला कांग्रेस ने काम किया था और सरकार बनाने में हमारी भूमिका महत्त्वपूर्ण रही है। वैसे ही 2023 के चुनाव में काम करके कांग्रेस सरकार को दोबारा लाने की जिम्मेदारी भी हमारी है।  उसके बाद 2024 के चुनाव में छत्तीसगढ़ से ज्यादा से ज्यादा सांसद चुनकर दिल्ली भेजना होगा और केंद्र में भी कांग्रेस का सरकार लाना होगा। राज्य सभा सांसद एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पद मिलना बड़ी बात है, लेकिन पद को संभालना और काम करना सबसे बड़ी बात है। 


'महिलाएं महंगाई से त्रस्त'
उन्होंने कहा कि आज महिलाएं महंगाई से त्रस्त है जब तक केंद्र में भाजपा का शासन रहेगा तब तक ऐसे ही महंगाई से सब रोते रहेगें। डॉ सीमा सिद्दीकी ने सोशल मीडिया के बारे में बताया कि हमें काम के साथ-साथ ही सोशल मीडिया में भी बने रहना है। कार्यकारिणी की बैठक में महिला कांग्रेस प्रभारी शकुन डहरिया, राजनांदगांव महापौर हेमा देशमुख, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू एवं समस्त प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने किया।

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन