Logo
Breaking News Exclusive
मरवाही में हाथियों के झुंड के पास पहुंचे ग्रामीण, भड़काने के लिए फेंके पत्थर, देखने के लिए पेड़ों पर चढ़े लोग इकलौते बेटे का पीएम कराने से पिता ने किया था इनकार, समझाइश के बाद माने परिजन ब्लैकमेल कर रेप किया, बहन से मिलने आई थी, पढ़िए रेपिस्ट की काली करतूत चायवाला कैसे बना पावरफुल, करोड़ों की संपत्ति, गोबर में किसने गाड़ा कैश, CCTV फुटेज डिलीट; जानिए कितने किरदार ? बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत खजाने के लिए 'बलि' की चर्चा, जहर वाली शराब पिलाकर मर्डर का आरोप, 1 शव कब्र खोदकर निकाला गया 'गे डेटिंग ऐप' वाले पार्टनर को घर लेकर आया, अननेचुरल-सेक्स करने बना रहा दबाव घर जाते समय जंगल में खींचकर ले गए 2 आरोपी, तीसरे को भी बुलाकर दुष्कर्म करवाया ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू मरवाही में हाथियों के झुंड के पास पहुंचे ग्रामीण, भड़काने के लिए फेंके पत्थर, देखने के लिए पेड़ों पर चढ़े लोग इकलौते बेटे का पीएम कराने से पिता ने किया था इनकार, समझाइश के बाद माने परिजन ब्लैकमेल कर रेप किया, बहन से मिलने आई थी, पढ़िए रेपिस्ट की काली करतूत चायवाला कैसे बना पावरफुल, करोड़ों की संपत्ति, गोबर में किसने गाड़ा कैश, CCTV फुटेज डिलीट; जानिए कितने किरदार ? बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत खजाने के लिए 'बलि' की चर्चा, जहर वाली शराब पिलाकर मर्डर का आरोप, 1 शव कब्र खोदकर निकाला गया 'गे डेटिंग ऐप' वाले पार्टनर को घर लेकर आया, अननेचुरल-सेक्स करने बना रहा दबाव घर जाते समय जंगल में खींचकर ले गए 2 आरोपी, तीसरे को भी बुलाकर दुष्कर्म करवाया ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू

देवा बारसे समेत 14 नक्सली मारे गए : बस्तर रेंज में बड़ा नक्सल ऑपरेशन, AK 47, INSAS, SLR Rifles समेत कई हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ के बस्तर रेंज में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर और सुकमा जिलों में हुई अलग-अलग मुठभेड़ों के दौरान मोस्ट वांटेड नक्सली लीडर देवा बारसे समेत कुल 14 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, बीजापुर जिले से 2 और सुकमा जिले से 12 माओवादियों के शव मिले हैं। मुठभेड़ स्थलों से AK-47, INSAS और SLR राइफल्स सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।

सर्च ऑपरेशन पर निकली थी टीम

बीजापुर और सुकमा जिलों के दक्षिणी इलाकों में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी क्रम में दक्षिण बस्तर क्षेत्र में डीआरजी (District Reserve Guard) की टीमें रवाना की गईं।

ऑपरेशन के दौरान बीजापुर जिले में सुबह करीब 5 बजे से डीआरजी और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ चल रही है। वहीं सुकमा जिले में सुबह लगभग 8 बजे से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग की स्थिति बनी हुई है।

14 माओवादियों के शव बरामद

अब तक की कार्रवाई में दोनों जिलों के मुठभेड़ स्थलों से कुल 14 माओवादियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। हालांकि, अभियान अभी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के सटीक स्थान, ऑपरेशन में शामिल बलों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारियां साझा नहीं की गई हैं, ताकि जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

सुरक्षा बलों ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन समाप्त होने के बाद अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी और अंतिम परिणाम अलग से जारी किए जाएंगे।

इससे पहले, 25 दिसंबर को अभियान के दौरान अलग-अलग लोकेशन पर माओवादियों और SOG जवानों के बीच कई बार गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग की गई, जिसमें 5 नक्सलियों के शव मिले। इनमें 4 पुरुष और 2 महिलाएं हैं। सभी माओवादी वर्दी में थे। मौके से 2 इंसास राइफल और एक 303 राइफल बरामद हुईं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन