Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा

: Chhattisgarh: बीजापुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, जान बचाकर भागे नक्सली, कल सुकमा में शहीद हुआ था जवान

News Desk / Tue, Nov 29, 2022

सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बुधवार को एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग के बाद नक्सली जान बचाकर भाग निकले। पिछले चार दिनों में नक्सल मुठभेड़ की जिले में यह दूसरी घटना है। तब चार नक्सली मारे गए थे। वहीं मंगलवार को सुकमा में हुई मुठभेड़ में एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गया था। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने की है। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: सुकमा में नक्सली फायरिंग में हेड कॉन्स्टेबल शहीद, बीजापुर में IED ब्लास्ट की चपेट में आया जवान

जानकारी के मुताबिक, जिले से DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और कोबरा बटालियन के जवान संयुक्त रूप से सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी मोर्चा लिया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग निकले। सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है। ज्यादा जानकारी जवानों के लौटने के बाद मिलेगी। 

जिले में चार दिन में दूसरी बार हुई मुठभेड़
बीजापुर जिले के मिरतुर क्षेत्र में करीब चार दिन पहले शनिवार को भी नक्सलियों से सुरक्षा बलों मुठभेड़ हुई थी। इसमें दो महिला नक्सली सहित चार माओवादी मारे गए थे। पुलिस ने चारों के शव बरामद किए। वहीं भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामान भी बरामद किया था। जवानों ने माओवादी समूह के सदस्यों मोहन कडती और सुमित्रा के साथ होने की सूचना के आधार पर अभियान शुरू किया था। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सली सहित चार ढेर,भारी मात्रा में हथियार मिले

नक्सलियों ने पर्चा जारी कर अपना साथी बताया
मुठभेड़ में मारे गए चार नक्सलियों को लेकर माओवादी संगठन ने बुधवार को पर्चा भी जारी किया है। नक्सलियों के पश्चिम डिवजन के प्रवक्ता मोहन ने की ओर से जारी प्रेस नोट में मुठभेड़ में मारे गए चारों नक्सलियों को उनका सदस्य बताया है। नक्सली प्रवक्ता के अनुसार, सुबह सात बजे जवानों ने घेरा था। अचानक फायरिंग कर दी, जिसका विरोध करते हुए हमारे चार साथी मारे गए। उसमें से मन्नी ओयाम, मड़काम सुकराम, पुनेम चूक्की और लाली माड़वी है। 

कल आईईडी विस्फोट में जवान हुआ था घायल
मंगलवार सुबह भी बीजापुर में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से CRPF का एक कॉन्स्टेबल घायल हो गया था। कॉन्स्टेबल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों से बचने के लिए IED प्लांट किया था। CRPF 168वीं बटालियन के जवान गलगाम गांव के जंगल में एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। घेराबंदी के दौरान कॉन्स्टेबल दीपक पासवान प्रेशर IED की चपेट में आ गया। 

सुकमा मुठभेड़ में शहीद हुआ था जवान
वहीं मंगलवार को सुकमा में भी मुठभेड़ हुई थी। डब्बाकोंटा इलाके में कुछ दिनों से नया पुलिस कैंप स्थापित किया जा रहा है। शाम करीब 4.30 बजे नक्सलियों ने कैंप पर फायरिंग कर दी। 15-20 मिनट तक चली इस फायरिंग में कोबरा 222वीं बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल केरल निवासी मोहम्मद सुलेमान शहीद हो गए थे। बुधवार को सैन्य सम्मान के साथ उनको श्रद्धांजलि दी गई और शव गृहग्राम रवाना किया गया। 

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन