Logo
Breaking News Exclusive
इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? गुस्साए ग्रामीणों ने बनाया बंधक, 500 पैकेट सरकारी खाद बारिश में भीगी स्ट्रोक पीड़ित को 17KM खटिया से ढोकर लाया गया, एंबुलेंस नहीं पहुंची, BMO 15 घंटे से बेखबर Ramkrishna Hospital में गटर बना मौत का कुंआ, तड़प-तड़पकर मरे 3, रोते-बिलखते रहे परिजन तांत्रिक बोले- 1 लाख में गर्लफ्रेंड आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम, कमिश्नर को भी पैरालाइज्ड कर देंगे इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? गुस्साए ग्रामीणों ने बनाया बंधक, 500 पैकेट सरकारी खाद बारिश में भीगी स्ट्रोक पीड़ित को 17KM खटिया से ढोकर लाया गया, एंबुलेंस नहीं पहुंची, BMO 15 घंटे से बेखबर Ramkrishna Hospital में गटर बना मौत का कुंआ, तड़प-तड़पकर मरे 3, रोते-बिलखते रहे परिजन तांत्रिक बोले- 1 लाख में गर्लफ्रेंड आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम, कमिश्नर को भी पैरालाइज्ड कर देंगे

फिल्मी स्टाइल में रईसजादों की एंट्री, फायरिंग VIDEO : राजघराने के जीजा-साले ने ATR में थियार लेकर घूमते रहे; रील बनाकर फंसे, 3 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में स्थित अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) के कोर एरिया में चार हथियारबंद युवक अवैध रूप से दाखिल हो गए। प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर युवकों ने न सिर्फ नियमों की अनदेखी की, बल्कि जंगल के भीतर देर तक मौजूद रहे।

युवकों ने कोर जोन में एयर राइफल से फायरिंग की और पूरे घटनाक्रम का वीडियो शूट किया। वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक और पुलिस सायरन जैसी आवाजें भी सुनाई दे रही हैं, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

आग जलाकर शिकारी अंदाज में पोज

आरोपियों ने जंगल के भीतर आग जलाई और शिकारी व दबंग अंदाज में फोटो खिंचवाए। इस हरकत से वन्यजीवों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो गया, क्योंकि यह इलाका टाइगर और अन्य संवेदनशील प्रजातियों का आवास है।

तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग फरार

वन विभाग की कार्रवाई में अजीत दास (26), अनिकेत मौर्य (27) और विक्रांत वैष्णव (32) को गिरफ्तार किया गया है। एक नाबालिग आरोपी, जिसने वीडियो शूट किया था, अभी फरार है। अजीत दास लोरमी राजघराने का बेटा है। विक्रांत वैष्णव अजीत का जीजा है। बाकी आरोपी उसके दोस्त बताए जा रहे हैं।

हथियार और वाहन जब्त

गिरफ्तार आरोपियों से दो एयर राइफल और एक टाटा सफारी वाहन जब्त किया गया है। जब्त वाहन अजीत दास का बताया जा रहा है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पहले भी कई बार ATR के कोर जोन में आ चुके थे।

जांच नाके पर भी दबंगई

वायरल वीडियो में यह भी दिख रहा है कि युवकों ने जांच नाके पर रस्सी खींचकर दबंगई की और वहीं वीडियो शूट किया। इससे सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है।

वन विभाग की कार्रवाई

मामले के बाद विभाग ने एक बैरियर गार्ड को हटा दिया है और संबंधित रेंजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

वन्यजीव संरक्षण कानून का उल्लंघन

आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। वन विभाग अब यह जांच कर रहा है कि हथियारों के साथ कोर एरिया में प्रवेश कैसे संभव हुआ।

देखिए VIDEO

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन