Logo
Breaking News Exclusive
नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था?

एम्बुलेंस की आड़ में गांजा तस्करी : दवाइयों के बीच में छिपाकर ले जा रहे थे 2.60 करोड़ का गांजा, 3 तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। कोमाखान थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक एम्बुलेंस से 5 क्विंटल 20 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 2.60 करोड़ रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार गांजा ओडिशा के भवानीपटना जिले से लोड किया गया था, जिसे छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र के नागपुर ले जाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो सभी महाराष्ट्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

टेमरीनाका चेकिंग प्वाइंट पर पकड़ी गई एम्बुलेंस

यह कार्रवाई कोमाखान थाना क्षेत्र के ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर स्थित टेमरीनाका चेकिंग प्वाइंट पर की गई। पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि एक एम्बुलेंस में भारी मात्रा में गांजा तस्करी कर ले जाया जा रहा है।

शक के आधार पर रोकी गई जर्जर एम्बुलेंस

चेकिंग के दौरान एक पुरानी और जर्जर हालत में एम्बुलेंस नजर आई, जिस पर ओडिशा की नंबर प्लेट OD 02 AX 5501 लगी थी। एम्बुलेंस की हालत और संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली।

दवाइयों के कार्टून और सीट के नीचे मिला गांजा

तलाशी के दौरान एम्बुलेंस में दवाइयों के 16 कार्टून मिले। जब पुलिस ने कार्टून खोलकर देखे, तो उनके नीचे गांजा छिपाया गया था। इसके अलावा एम्बुलेंस की सीट के नीचे बनाए गए गुप्त चैंबर से 14 प्लास्टिक बोरियां बरामद हुईं, जिनमें गांजा भरा हुआ था।

2.65 करोड़ का माल जब्त, NDPS एक्ट में कार्रवाई

कुल मिलाकर पुलिस ने 5 क्विंटल 20 किलो गांजा, 4 मोबाइल फोन और एम्बुलेंस को जब्त किया है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 2 करोड़ 65 लाख 10 हजार 500 रुपये आंकी गई है। तीनों आरोपियों को नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

एडिशनल एसपी का बयान

महासमुंद की एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि 6 जनवरी को चेकिंग के दौरान एम्बुलेंस पर शक हुआ। तलाशी में सामने आया कि दवाइयों के पैकेट और सीट के नीचे चैंबर बनाकर गांजा छिपाया गया था। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

नौ दिन पहले बलरामपुर में भी पकड़ा गया था गांजा

गौरतलब है कि इससे नौ दिन पहले बलरामपुर जिले में पुलिस ने एक ट्रक से करीब 6 करोड़ रुपये का गांजा जब्त किया था। आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ और यूपी के रास्ते राजस्थान जा रहे थे, लेकिन CG-UP बॉर्डर पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन