Logo
Breaking News Exclusive
फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे

: पेंड्रा में कार और बाइक की टक्कर से 4 दोस्तों की मौत: नशे में था कार ड्राइवर, बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे युवक-युवती

Chhattisgarh Pendra bike car accident 4 friends Death: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। नशे में धुत एक कार चालक ने 2 बाइक पर सवार 4 दोस्तों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि चारों दोस्त बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के मझगवां का है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार देर रात की है। मृतकों में गिरारी निवासी गंगाराम गंधर्व (25), कुदरी निवासी रामअवतार गोंड (30), बरघाट निवासी भूपेंद्र गोंड (28) और बांधी निवासी शानू केंवट (22) शामिल हैं। कार चालक भी घायल है।

जानिए कैसे हुआ हादसा?

दरअसल, नशे में धुत स्नेहिल गुप्ता अपनी कार से तेज रफ्तार में मरवाही की ओर जा रहा था। इस दौरान 4 दोस्त अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी से मरवाही से लौट रहे थे। तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवारों को सीधी टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार 3 युवक और एक युवती सड़क से नीचे गिर गए।

कार पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद राहगीरों ने देखा कि कार पेड़ से टकरा गई है। आरोपी युवक अंदर फंसा हुआ था। 3 युवक इधर-उधर पड़े थे। युवती दर्द से तड़प रही थी। राहगीरों ने उसे हिम्मत रखने को कहा, उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया।

इन लोगों की गई जान, तस्वीरों में देखिए

पेंड्रा में हुए हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।

पेंड्रा में हुए हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।

टक्कर के बाद युवकों के शव सड़क किनारे पड़े हुए थे।

टक्कर के बाद युवकों के शव सड़क किनारे पड़े हुए थे।

3 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

3 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

घायल युवती को जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सही।

घायल युवती को जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सही।

घायल युवती ने अस्पताल में तोड़ा दम

पुलिस के मुताबिक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल युवती और एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सभी के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं। आरोपी कार चालक भी गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है। मृतकों के शव भी जिला अस्पताल लाए गए हैं।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए

मामले में एएसपी ओम चंदेल ने बताया कि कार चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन