Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: भाई ने बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला: पहले घसीटकर पीटा, बचाने आई मां पर भी किया हमला, जानिए क्या है वजह

Chhattisgarh Raigarh Brother killed sister: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक भाई ने पहले अपनी बहन को लात-घूंसों से पीटा, फिर कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई मां पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। बेटी के शव के पास मां भी बेहोशी की हालत में मिली। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका का नाम उर्मिला राठिया (30) है। उर्मिला के बड़े भाई संतकुमार मांझी ने हत्या की है। आरोपी आए दिन अपनी बहन से झगड़ा करता था। गुरुवार को विवाद बढ़ने पर उसने उसकी हत्या कर दी।

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ग्राम राताखंड निवासी उर्मिला राठिया (30) की शादी ग्राम पोरदा निवासी दीपक राठिया से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही उसके पति की मौत हो गई। उर्मिला अपने मायके में रह रही थी।

परिजनों के अनुसार बड़े भाई संतकुमार मांझी को अपनी बहन का मायके में रहना पसंद नहीं था। इस बात को लेकर अक्सर उनके बीच विवाद होता रहता था। बुधवार की सुबह संतकुमार ने अपने माता-पिता के घर रहने की बात पर फिर से झगड़ा करना शुरू कर दिया। इससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

हत्या से पहले उसने अपनी बहन को घसीट-घसीट कर पीटा

संतकुमार मांझी गुस्से में आ गया और उसने उर्मिला को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। वह उसे घसीट-घसीट कर पीटने लगा। इसके बाद उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। उर्मिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। उसकी मां पर भी हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

आरोपी की मां आसो बाई ने बताया कि जब उसे होश आया तो उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है

मामले में डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन