Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: घर के बिस्तर पर मिली मां और दो बच्चों की लाश: दुर्गंध आने पर मौत का पता चला, पति कमाने के लिए बाहर गया था

Chhattisgarh Raigarh Mother and two children dead bodies: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक घर से मां और उसके दो बच्चों की सड़ी-गली लाशें मिली हैं। तीनों शव 3 से 4 दिन पुराने बताए जा रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का। पुलिस जांच में जुटी हुई है। यह मामला छाल थाना क्षेत्र के किदा गांव का है।

जानकारी के अनुसार गांव की रहने वाली 35 वर्षीय सुकांति साहू अपने दो बच्चों के साथ घर में रहती थी। उसका पति महेंद्र साहू मजदूरी करता है। वह सोमवार को काम पर बाहर गया हुआ था। गुरुवार की दोपहर ग्रामीणों को महेंद्र के घर के पास से तेज बदबू आने लगी।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरपंच को दी। जब सरपंच और कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने आसपास जांच की लेकिन कुछ नहीं दिखा। हालांकि घर के अंदर से आ रही तेज बदबू से उन्हें शक हुआ। जब देखा कि घर अंदर से बंद है और किसी की आवाज नहीं आ रही है तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

तीनों के शव बिस्तर पर पड़े थे

छाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह घर का दरवाजा खोला तो देखा कि सुकांति साहू, उसके बेटे युगल साहू और बेटी प्राची साहू के शव बिस्तर पर पड़े थे। तीनों की मौत हो चुकी थी और शव काफी हद तक सड़ चुके थे। पुलिस को शक है कि इनकी मौत 3 से 4 दिन पहले हुई होगी। पूरे कमरे में दुर्गंध आ रही थी।

पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है और मृतका के पति महेंद्र साहू और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की है, लेकिन अभी तक मौत के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है।

पोस्टमार्टम के बाद मामले का खुलासा होगा

छाल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि शुरुआती जांच में मृतकों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। शव बुरी तरह सड़ चुके थे।

मृतका के पति महेंद्र साहू ने पूछताछ में बताया कि वह सोमवार से मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ था। फिलहाल तीनों शवों को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन