Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: कुत्ते को बाइक से 1 किमी तक घसीटा, VIDEO: रस्सी से दोनों पैर बांधकर सड़क पर खून से लथपथ छोड़ा, बदमाश बोला- काटने के लिए दौड़ रहा था

Chhattisgarh Rajnandgaon Dog dragged for 1 km by bike VIDEO: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में 2 बदमाशों ने कुत्ते के पैर को बाइक से बांधकर करीब 1 किलोमीटर तक घसीटा, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। घसीटने का वीडियो भी सामने आया है। कुत्ता करीब 15 मिनट तक सड़क पर बेहोश भी रहा। मामला चिखली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुत्ते के साथ क्रूरता करने वालों में पंकज पासवान (21) और गौरव नायक (20) शामिल हैं। दोनों चिखली के दीनदयाल नगर के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ बजरंग दल के लोगों ने हंगामा किया।

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 30 मई को शाम 4 बजे 2 युवक एक काले कुत्ते को बाइक से सड़क पर घसीटते नजर आ रहे हैं। बाइक की स्पीड 35-40 की रही होगी। कुत्ते के दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए हैं। घसीटे जाने के दौरान वह खूब चिल्लाता है, फिर दर्द के कारण बेहोश हो जाता है।

वीडियो में दिख रहा है कि राहगीरों ने भी दोनों युवकों को रोकने की कोशिश की, लेकिन फिर भी वे नहीं रुके। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बाइक का पीछा किया। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद दोनों युवक रुक गए। इस दौरान कुत्ता बेहोश हो गया।

रस्सी खुलने पर कुछ देर बाद कुत्ता भाग गया

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कुत्ते को मुक्त किया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसका इलाज कराना चाहा, लेकिन कुत्ता डरा हुआ था। वह खून से लथपथ था। कुछ देर बाद होश में आने पर वह मौके से भाग गया। कार्यकर्ताओं ने दोनों युवकों को पकड़ लिया।

बजरंग दल के नगर सह संयोजक गौरव शर्मा ने अन्य पदाधिकारियों के साथ चिखली थाने में शिकायत दर्ज कराई। युवकों के मुताबिक कुत्ता पागल है, उन्हें काटने के लिए दौड़ रहा था, इसलिए उन्होंने ऐसा किया।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

चिखली पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में पंकज पासवान और गौरव नायक शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, पशु क्रूरता अधिनियम 1960 बीएनएस की धारा 325 के अनुसार, आवारा कुत्तों के साथ क्रूरता करना दंडनीय अपराध है। इस अपराध के लिए 5 साल तक की सज़ा या कारावास का प्रावधान है।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन