Logo
Breaking News Exclusive
पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला

महफूज ने तरुण बनकर लड़कियों को फंसाया : फर्जी फेसबुक आईडी और रेलवे अफसर बनाकर बातचीत की, होटल में ठहरने के दौरान खुली सच्चाई

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सोशल मीडिया के जरिए युवतियों को झांसे में लेकर कथित तौर पर धोखाधड़ी और शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी महफूज ने फेसबुक पर ‘तरुण पैकरा’ नाम से फर्जी आईडी बनाई। युवतियों से संपर्क किया और खुद को सरकारी नौकरी में पदस्थ बताकर भरोसा जीता।

शादी और नौकरी का झांसा देने का आरोप

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अलग-अलग युवतियों से दोस्ती कर उनसे शादी और नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसी दौरान वह उनसे व्यक्तिगत संबंध बनाने की कोशिश करता था।

प्रारंभिक जांच में सरगुजा क्षेत्र की तीन युवतियों के उससे संपर्क में आने की बात सामने आई है।

होटल में ठहरने के दौरान खुली सच्चाई

एक युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे मिलने के लिए अंबिकापुर बुलाया और होटल में कमरा बुक कराया। वहां उसने फर्जी नाम और पहचान का इस्तेमाल किया।

युवती को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। बाद में उसके सामान की जांच करने पर उसे पहचान संबंधी दस्तावेज मिले, जिससे उसे शक हुआ कि आरोपी ने अपनी असली पहचान छिपाई है।

शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई

संदेह होने पर युवती ने अपनी परिचितों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। गांधीनगर थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोबाइल जांच में सामने आए अन्य संपर्क

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त किया है। डिजिटल जांच के दौरान अन्य युवतियों से भी उसकी बातचीत के प्रमाण मिलने की बात सामने आई है। एक युवती ने आरोपी पर पैसे लेने का भी आरोप लगाया है।

सोशल मीडिया के जरिए बनाता था निशाना

जांच अधिकारियों का कहना है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवतियों से संपर्क करता था, विश्वास जीतने के बाद उनसे निजी मुलाकात करता और भविष्य को लेकर झूठे वादे करता था।

आरोपी न्यायिक प्रक्रिया में

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी पहचान का उपयोग और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं अन्य पीड़िताएं भी तो इस जाल में नहीं फंसीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन