Logo
Breaking News Exclusive
क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और कारोबारियों पर पड़ा असर, जानिए अब कितना लगेगा बिल मरवाही में हाथियों के झुंड के पास पहुंचे ग्रामीण, भड़काने के लिए फेंके पत्थर, देखने के लिए पेड़ों पर चढ़े लोग इकलौते बेटे का पीएम कराने से पिता ने किया था इनकार, समझाइश के बाद माने परिजन ब्लैकमेल कर रेप किया, बहन से मिलने आई थी, पढ़िए रेपिस्ट की काली करतूत चायवाला कैसे बना पावरफुल, करोड़ों की संपत्ति, गोबर में किसने गाड़ा कैश, CCTV फुटेज डिलीट; जानिए कितने किरदार ? बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत खजाने के लिए 'बलि' की चर्चा, जहर वाली शराब पिलाकर मर्डर का आरोप, 1 शव कब्र खोदकर निकाला गया क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और कारोबारियों पर पड़ा असर, जानिए अब कितना लगेगा बिल मरवाही में हाथियों के झुंड के पास पहुंचे ग्रामीण, भड़काने के लिए फेंके पत्थर, देखने के लिए पेड़ों पर चढ़े लोग इकलौते बेटे का पीएम कराने से पिता ने किया था इनकार, समझाइश के बाद माने परिजन ब्लैकमेल कर रेप किया, बहन से मिलने आई थी, पढ़िए रेपिस्ट की काली करतूत चायवाला कैसे बना पावरफुल, करोड़ों की संपत्ति, गोबर में किसने गाड़ा कैश, CCTV फुटेज डिलीट; जानिए कितने किरदार ? बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत खजाने के लिए 'बलि' की चर्चा, जहर वाली शराब पिलाकर मर्डर का आरोप, 1 शव कब्र खोदकर निकाला गया

लग्जरी कार में नशीला टैबलेट बेचते तहसील का चपरासी गिरफ्तार : 608 नशीले टैबलेट मिले, गोलियां सप्लाई करने वाले ड्रग डीलरों के सूचना पर एक्शन

छत्तीसगढ़ के सरगुजा एक्साइज फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने सूरजपुर जिले के तहसील ऑफिस में तैनात एक चपरासी को नशीली गोलियां बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। चपरासी की कार से 608 नशीली गोलियां बरामद की गईं। ये गोलियां बैन हैं। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक, डिविजनल एक्साइज फ्लाइंग स्क्वाड टीम को 1 मार्च की शाम को सूरजपुर के तिलसिवां ग्राउंड में नशीली गोलियां सप्लाई करने वाले ड्रग डीलरों के बारे में सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए डिविजनल एक्साइज फ्लाइंग स्क्वाड इंचार्ज रंजीत गुप्ता की टीम तिलसिवां पहुंची।

टीम ने तिलसिवां ग्राउंड के पास अभिषेक साहू की मैग्नाइट कार, नंबर CG 29 AG 1098 को रोका। पूछताछ में अभिषेक साहू ने बताया कि वह सूरजपुर के कलेक्ट्रेट में चपरासी है और अभी विश्रामपुर तहसील ऑफिस में तैनात है।

कार में नशीली गोलियां मिलीं, युवक गिरफ्तार

जब एक्साइज फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने अभिषेक साहू की कार की तलाशी ली, तो उन्हें डैशबोर्ड पर एक काले बैग में एप्राजोलम की 560 गोलियां और प्रॉक्सीवॉन प्लस की 48 गोलियां मिलीं। पूछताछ के दौरान अभिषेक साहू इतनी बड़ी मात्रा में नशीली गोलियों के बारे में कोई कागज़ात नहीं दिखा सका।

डिविजनल फ्लाइंग स्क्वॉड इंचार्ज रंजीत गुप्ता ने बताया कि जब्त की गई नशीली गोलियां प्रतिबंधित हैं। बिना प्रिस्क्रिप्शन के इनका ट्रांसपोर्टेशन और बिक्री प्रतिबंधित है। इनका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है।

एक्साइज टीम ने गोविंदपुर निवासी अभिषेक साहू को गिरफ्तार किया। उस पर NDPS एक्ट की धारा 22C के तहत आरोप लगाया गया और सोमवार को सूरजपुर कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन