Logo
Breaking News Exclusive
बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही?

: Chhattisgarh: रोज शराब पीकर आता है मास्टर, कहता- चखना में दाल भी चलेगी, नौकरी का क्या, जब तक है, तो है

News Desk / Fri, Nov 18, 2022


शराब के नशे में धुत टीचर स्कूल के बाहर ही सो गया।

शराब के नशे में धुत टीचर स्कूल के बाहर ही सो गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ में शराब बंदी होगी या नहीं, ये तो पता नहीं, पर इसके चलते सरकारी स्कूल जरूर स्तरहीन होते जा रहे हैं। यहां के स्कूलों में टीचरों का शराब पीकर आना कोई नई बात नहीं है। नया मामला बिलासपुर का है। जहां स्कूल के किचन में ही मास्टर जी शराब का पैग बनाते हैं। फिर खाना बनाने वाली महिला से कहते हैं कि चखना में दाल भी चलेगी। उनको अपनी नौकरी की भी चिंता नहीं है। कहते हैं, नौकरी का क्या है, जब तक है, तो है। फिलहाल मामले का वीडियो भी सामने आया है।  स्कूल के किचन में ही जाकर पैग बनाया
दरअसल, यह मामला है ग्राम पंचायत लोहारसी संबरिया डेरा के प्राथमिक स्कूल का। इस स्कूल में 30 बच्चे पढ़ते हैं और उनको पढ़ाने वाले दो टीचर हैं। प्रधान पाठक सोनू राम साहू और सुभाष चंद्र भारद्वाज। बच्चों का कहना है कि टीचर सुभाष चंद भारद्वाज रोज शराब पीकर स्कूल आते हैं। वह शुक्रवार को भी शराब के नशे में स्कूल पहुंचा। फिर किचन में घुस गया। प्लास्टिक की थैली फाड़ी और वहीं पैग बनाकर पी गया। इस दौरान वहां काम कर रही महिला से चखना के लिए दाल भी मांगी।  सरपंच भी मास्टर जी को उठा नहीं सके
मास्टर जी की इस शराब पीने के मामले का किसी ने वीडियो बना लिया। इसके बाद भी मास्टर जी को फर्क नहीं पड़ा। शनिवार को फिर से वह नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गए। साथ ही अपनी बाइक की डिक्की में भी शराब लेकर आए। फिर वहीं जमीन में पड़कर सो गया। इसी दौरान गांव के सरपंच पहुंचे और उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन मास्टर जी उठने को तैयार हीं नहीं थे। इस पर सरपंच ने भी गाड़ी का वीडियो बनाया। उसमें देशी शराब और अमरूम रखा हुआ दिखाई दिया।  स्कूल में छुट्टी है, कहकर बच्चों को भगा देता 
प्रभारी प्रधान पाठक सोनू राम साहू का कहना है कि टीचर सुभाष की इस हरकत से सभी परेशान हैं। वह आए दिन नशे में स्कूल आता है। उसे नशे में देख बच्चे भी डर से स्कूल आने से बचने लगे हैं। शराब के नशे में वह बच्चों को डांटता है और स्कूल में छुट्टी है कहकर भगा देता है। नशे में हमेशा बड़बड़ाता रहता है। इसे लेकर कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं। वहीं शिक्षा विभाग के अफसरों का कहना है कि, उन्हें जानकारी मिली है। जांच के बाद टीचर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
 

विस्तार

छत्तीसगढ़ में शराब बंदी होगी या नहीं, ये तो पता नहीं, पर इसके चलते सरकारी स्कूल जरूर स्तरहीन होते जा रहे हैं। यहां के स्कूलों में टीचरों का शराब पीकर आना कोई नई बात नहीं है। नया मामला बिलासपुर का है। जहां स्कूल के किचन में ही मास्टर जी शराब का पैग बनाते हैं। फिर खाना बनाने वाली महिला से कहते हैं कि चखना में दाल भी चलेगी। उनको अपनी नौकरी की भी चिंता नहीं है। कहते हैं, नौकरी का क्या है, जब तक है, तो है। फिलहाल मामले का वीडियो भी सामने आया है। 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन