Logo
Breaking News Exclusive
फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे

: रायपुर में बीच सड़क कांग्रेस नेता ने काटा केक: 20 मिनट तक की जमकर आतिशबाजी, CSP ने भगाया तो SSP ने पकड़ा, जिलाध्यक्ष समेत 10 अरेस्ट

Congress leader cuts cake in middle of the road in Raipur: रायपुर में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के जन्मदिन पर बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। नेता विनोद कश्यप उर्फ ​​भक्कू के समर्थकों ने रविवार रात करीब 20 मिनट तक पटाखे फोड़े और फिर हंगामे के बीच केक काटा। इस बीच लोग परेशान होते रहे। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

Congress leader cuts cake in middle of the road in Raipur: मिली जानकारी के अनुसार पहले वे जयस्तंभ चौक पर केक काट रहे थे, जहां से सीएसपी अमन झा ने उन्हें चेतावनी देकर भगा दिया। इसके बाद युवा कांग्रेस नेता भक्कू अपने समर्थकों के साथ सुंदर नगर चौक चले गए। यहां से एसएसपी लाल उमेद ने जिला अध्यक्ष समेत 10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। जानिए क्या है पूरा मामला? Congress leader cuts cake in middle of the road in Raipur: दरअसल, रविवार रात 12 बजे जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप समेत 10 कांग्रेस कार्यकर्ता सुंदर नगर चौक पर बीच सड़क पर पटाखे फोड़कर केक काट रहे थे। इस दौरान आसपास के लोगों ने डायल 112 पर फोन कर मामले की शिकायत की, लेकिन डायल 112 की टीम वहां नहीं पहुंची। Congress leader cuts cake in middle of the road in Raipur: इस दौरान एसएसपी लाल उमेद गश्त पर थे। आतिशबाजी और शोरगुल देखकर उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप समेत सभी से पूछताछ की। सभी आरोपियों को फटकार लगाई गई। साथ ही सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। सड़क पर बड़ा केक काटते दिखे कांग्रेसी वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कांग्रेसी सड़क पर बड़ा केक काट रहे हैं। वे आतिशबाजी भी कर रहे हैं। उनके साथ मौजूद अन्य लोग भी शोर मचा रहे हैं। इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई थी फटकार वहीं, 2 हफ्ते पहले रायपुर में मुंबई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर सड़क पर केक काटने के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई थी। साथ ही 300 रुपए के चालान की कार्रवाई पर नाराजगी जताई थी। कोर्ट ने कहा था कि अगर कोई आम आदमी ऐसा करता तो उसे गुंडा कहकर जेल में डाल दिया जाता। कोर्ट ने ट्रैफिक पुलिस को तत्काल सस्पेंड करने को कहा हाईकोर्ट ने यह भी कहा था कि इस तरह की कार्रवाई करने वाले ट्रैफिक पुलिस अधिकारी को तत्काल सस्पेंड किया जाए। साथ ही राज्य सरकार से मामले में हलफनामा देकर जवाब देने को कहा था, जिसके बाद बीच सड़क पर केक काटने वालों पर कार्रवाई की गई है। 2 महीने पहले तलवार से काटा था केक बता दें कि 2 महीने पहले भी रायपुर में बीच सड़क पर खड़े होकर तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक युवक तलवार पकड़े हुए था। युवक अपने दोस्तों के कंधे पर बैठकर हवा में तलवार लहरा रहा था। तलवार से केक काटने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की थी। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन