Logo
Breaking News Exclusive
मकानों को तोड़ रहे, अनाज खा गए, पुष्पराजगढ़ जंगल को बनाया ठिकाना, जानिए कहां-कहां मचाया आतंक ? अनूपपुर में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, कत्ल के बाद भाग गए थे, जानिए कैसे पकड़े गए हत्यारे ? Ayodhya में राममंदिर से 800 मीटर दूर हादसा; एक एकड़ में फैला पंडाल जलकर राख Pyare Lal Kanwar की फैमिली के टुकड़े-टुकड़े किए, बच्ची तक को नहीं छोड़ा, जानिए कितने हत्यारों को उम्र कैद ? BJP सांसद Himadri Singh ने रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw से की मुलाकात, जानिए किन-किन मांगों पर चर्चा ? हीरा सिंह श्याम की टीम में युवाओं को जगह, जानिए किसे मिली उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री की कमान ? Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? मकानों को तोड़ रहे, अनाज खा गए, पुष्पराजगढ़ जंगल को बनाया ठिकाना, जानिए कहां-कहां मचाया आतंक ? अनूपपुर में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, कत्ल के बाद भाग गए थे, जानिए कैसे पकड़े गए हत्यारे ? Ayodhya में राममंदिर से 800 मीटर दूर हादसा; एक एकड़ में फैला पंडाल जलकर राख Pyare Lal Kanwar की फैमिली के टुकड़े-टुकड़े किए, बच्ची तक को नहीं छोड़ा, जानिए कितने हत्यारों को उम्र कैद ? BJP सांसद Himadri Singh ने रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw से की मुलाकात, जानिए किन-किन मांगों पर चर्चा ? हीरा सिंह श्याम की टीम में युवाओं को जगह, जानिए किसे मिली उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री की कमान ? Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ?

: CG BREAKING: कांग्रेस को तगड़ा झटका, विधायक चिंतामणि महाराज BJP में शामिल, टिकट नहीं पर की बगावत

MP CG Times / Tue, Oct 31, 2023

अंबिकापुर: सामरी से कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर बीजेपी में शामिल हो गए. प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने उन्हें भाजपा में प्रवेश कराया। अंबिकापुर के राजमोहनी भवन में चिंतामणि महाराज ने अपने समर्थकों के साथ दोबारा बीजेपी की सदस्यता ली.

दरअसल, कांग्रेस ने सामरी विधायक चिंतामणि महाराज की जगह विजय पैकरा को अपना उम्मीदवार बनाया है. तभी से चिंतामणि महाराज के तेवर विद्रोही थे. वह लगातार बीजेपी के संपर्क में थे. इससे पहले चिंतामणि महाराज ने बीजेपी में शामिल होने के लिए अंबिकापुर से उम्मीदवार बनाने की शर्त रखी थी. चिंतामणि दो दिन पहले बीजेपी के हेलीकॉप्टर से आये थे. रविवार को बृजमोहन अग्रवाल हेलीकॉप्टर से कुसमी और श्रीकोट पहुंचे. तब चिंतामणि महाराज भी भाजपा के हेलीकॉप्टर से रायपुर से कुसमी आए थे. यहां बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया. दो दिन पहले तक चिंतामणि महाराज ने यह साफ नहीं किया था कि वह बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. सांसद का टिकट देने का आश्वासन मिला चिंतामणि को अंबिकापुर से बीजेपी उम्मीदवार बनाने की शर्त को बीजेपी ने नजरअंदाज कर दिया. डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के खिलाफ अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल को उम्मीदवार घोषित किया गया था. इसके बाद भी चिंतामणि के बीजेपी में आने की अटकलें चल रही थीं. चिंतामणि ने खुद खुलासा किया था कि बीजेपी उन्हें सरगुजा से सांसद का टिकट देने को तैयार है. चिंतामणि बीजेपी से कांग्रेस में आये थे चिंतामणि महाराज करीब 11 साल पहले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे. 2013 में कांग्रेस ने उन्हें लुंड्रा से टिकट दिया और वे विधायक बन गये. फिर 2018 में कांग्रेस ने चिंतामणि महाराज को सामरी से अपना उम्मीदवार बनाया और वे दूसरी बार विधायक चुने गए. चिंतामणि महाराज रमन सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान 2004 से 2008 तक राज्य संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष थे। भाजपा द्वारा उपेक्षा किये जाने के बाद उन्होंने 2008 में सामरी विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, जिसमें वे हार गये. डिप्टी सीएम सिंहदेव ने भी की बात चिंतामणि महाराज की बीजेपी में एंट्री की खबरों के बीच डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भी चिंतामणि महाराज को फोन किया था. सिंहदेव ने कहा था कि वे चाहते हैं कि चिंतामणि कांग्रेस में रहें तो बेहतर होगा. कांग्रेस ने उन्हें बहुत कुछ दिया है. 6 विधानसभा सीटों पर सीधा असर चिंतामणि महाराज पूज्य संत गहिरा गुरु के पुत्र हैं। पूरे सरगुजा संभाग सहित रायगढ़ जिले में भी संत समाज के अनुयायी हैं. हालांकि, उनके सबसे ज्यादा अनुयायी अंबिकापुर, लुंड्रा, सामरी, जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्रों में हैं. उनके बीजेपी में आने का असर इन 6 विधानसभाओं में देखने को मिल सकता है. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन