Logo
Breaking News Exclusive
क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और कारोबारियों पर पड़ा असर, जानिए अब कितना लगेगा बिल मरवाही में हाथियों के झुंड के पास पहुंचे ग्रामीण, भड़काने के लिए फेंके पत्थर, देखने के लिए पेड़ों पर चढ़े लोग इकलौते बेटे का पीएम कराने से पिता ने किया था इनकार, समझाइश के बाद माने परिजन ब्लैकमेल कर रेप किया, बहन से मिलने आई थी, पढ़िए रेपिस्ट की काली करतूत चायवाला कैसे बना पावरफुल, करोड़ों की संपत्ति, गोबर में किसने गाड़ा कैश, CCTV फुटेज डिलीट; जानिए कितने किरदार ? बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत खजाने के लिए 'बलि' की चर्चा, जहर वाली शराब पिलाकर मर्डर का आरोप, 1 शव कब्र खोदकर निकाला गया क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और कारोबारियों पर पड़ा असर, जानिए अब कितना लगेगा बिल मरवाही में हाथियों के झुंड के पास पहुंचे ग्रामीण, भड़काने के लिए फेंके पत्थर, देखने के लिए पेड़ों पर चढ़े लोग इकलौते बेटे का पीएम कराने से पिता ने किया था इनकार, समझाइश के बाद माने परिजन ब्लैकमेल कर रेप किया, बहन से मिलने आई थी, पढ़िए रेपिस्ट की काली करतूत चायवाला कैसे बना पावरफुल, करोड़ों की संपत्ति, गोबर में किसने गाड़ा कैश, CCTV फुटेज डिलीट; जानिए कितने किरदार ? बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत खजाने के लिए 'बलि' की चर्चा, जहर वाली शराब पिलाकर मर्डर का आरोप, 1 शव कब्र खोदकर निकाला गया

CRPF की पहल से गांवों में राहत : गरियाबंद में सिविक एक्शन, ओड-अममौरा में स्वास्थ्य जांच, बांटी गई दवाइयां-रोजमर्रा के उपयोग की सामग्रियां

MP CG Times / Tue, Mar 24, 2026

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के ओड गांव में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 65वीं बटालियन द्वारा एक सराहनीय पहल देखने को मिली। मंगलवार को आयोजित सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत न केवल ग्रामीणों को जरूरी सामग्री वितरित की गई, बल्कि एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट राधे श्याम सिंह के निर्देशन में किया गया, जबकि उप कमांडेंट सुधेंदर सिंह की उपस्थिति में इसका शुभारंभ हुआ।

मेडिकल कैंप में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, बांटी गई दवाइयां

CRPF Civic Action Program in Gariaband: Free Medical Camp and Aid Distribution in Odisha Village: कार्यक्रम के दौरान लगाए गए फ्री मेडिकल कैंप में ग्राम ओड और अममौरा के ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां भी वितरित कीं। इस पहल से ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं गांव में ही मिल सकीं, जिससे उन्हें काफी राहत मिली।

ग्रामीणों को मिली जरूरी सामग्री

CRPF Civic Action Program in Gariaband: Free Medical Camp and Aid Distribution in Odisha Village: सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत ग्रामीणों को सिलाई मशीन, सोलर लैंप, साड़ी और खेती के उपकरण जैसे फावड़ा, गैंती आदि वितरित किए गए। इसके अलावा खाद्य सामग्री भी बांटी गई, जिससे जरूरतमंद परिवारों को सीधी मदद मिली।

नशा मुक्त जीवन और खेती को लेकर जागरूकता

CRPF Civic Action Program in Gariaband: Free Medical Camp and Aid Distribution in Odisha Village: उप कमांडेंट सुधेंदर सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अवैध (झूम/डोबरा) खेती न करने की अपील की। उन्होंने इसके नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी और लोगों को वैकल्पिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नशा मुक्त जीवन अपनाने का संदेश देते हुए समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने की अपील की।

नक्सल गतिविधियों से सतर्क रहने की अपील

CRPF Civic Action Program in Gariaband: Free Medical Camp and Aid Distribution in Odisha Village: कार्यक्रम में ग्रामीणों को नक्सलियों की गतिविधियों के प्रति भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने लोगों को भयमुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हुए भरोसा दिलाया कि CRPF और स्थानीय प्रशासन हर स्थिति में उनके साथ खड़ा है।

जनता और सुरक्षा बलों के बीच भरोसे की कड़ी

CRPF Civic Action Program in Gariaband: Free Medical Camp and Aid Distribution in Odisha Village: अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के सिविक एक्शन प्रोग्राम न केवल ग्रामीणों की मदद करते हैं, बल्कि सुरक्षा बलों और स्थानीय जनता के बीच विश्वास भी मजबूत करते हैं। इससे क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलती है।

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद लोग

CRPF Civic Action Program in Gariaband: Free Medical Camp and Aid Distribution in Odisha Village: इस मौके पर सहायक कमांडेंट राजीव रत्न, निरीक्षक खुर्शीद अहमद, राम सिंह, ग्राम सरपंच ओड अर्जुन सिंह सोरी (अममौरा), जिला गरियाबंद के शासकीय चिकित्सक, ग्राम के गणमान्य नागरिक और CRPF के जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

CRPF Civic Action Program in Gariaband: Free Medical Camp and Aid Distribution in Odisha Village: यह कार्यक्रम सिर्फ मदद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीणों को जागरूक करने और क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन