Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: छत्तीसगढ़ में 'रोड' पर राम नाम की राजनीति ? राजीव गांधी मार्ग पर लगाया श्रीराम मंदिर मार्ग का बोर्ड, जानिए BJP को क्या बोली कांग्रेस ?

Dispute between BJP and Congress on Rajiv Gandhi Marg in Raipur: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर 'सड़कों' के नाम पर राजनीति विवाद शुरू हो गया है। VIP रोड पर लगे राजीव गांधी मार्ग के बोर्ड पर भाजपाइयों ने श्रीराम मंदिर मार्ग का बोर्ड लगा दिया है। इसके लिए नगर निगम में न तो प्रस्ताव आया और न ही सरकारी प्रक्रिया का पालन हुआ।

Dispute between BJP and Congress on Rajiv Gandhi Marg in Raipur: इसके बाद कांग्रेस नेता भड़के हुए हैं। उनका कहना है कि 15 साल भाजपा की सरकार रही, तब तो नाम नहीं बदला। MIC मेंबर श्रीकुमार मेनन ने कहा कि, किसी एक महापुरुष के नाम को हटाकर दूसरे का रखना बीजेपी का एजेंडा है। ऐसा कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हैं।

राजीव गांधी मार्ग की जगह अब श्री राम मंदिर मार्ग का बोर्ड लगाया गया।
राजीव गांधी मार्ग की जगह अब श्री राम मंदिर मार्ग का बोर्ड लगाया गया।

नाम को लेकर ऐसा काम नहीं करना चाहिए

मेनन ने कहा कि, श्रीराम जी हमारे आराध्य हैं। हम चाहते हैं कि उनके नाम पर मार्ग मिले। सरकार आती है और जाती है। नाम को लेकर इस तरह के काम नहीं करना चाहिए, जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। हमारा उनसे अनुरोध है कि इस मामले में वह राजनीति न करें।

Dispute between BJP and Congress on Rajiv Gandhi Marg in Raipur: MIC सदस्य ने कहा कि, कभी भी भाजपा के मंत्री या पार्षद या प्रतिपक्ष के नेता प्रस्ताव लेकर नहीं आए। जब राजीव गांधी जी के नाम पर प्रस्ताव आया तब भी उन्होंने विरोध स्वरूप श्रीराम का नाम नहीं लिया। अब ये लोग राजनीति कर रहे हैं।राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे, उन्होंने देश के लिए अपनी जान दी है।

संस्कृति विभाग नें श्रीराम जी की बड़ी प्रतिमा स्थापित की।
संस्कृति विभाग नें श्रीराम जी की बड़ी प्रतिमा स्थापित की।

श्रीराम के नाम पर रखने का हमने दिया था सुझाव

Dispute between BJP and Congress on Rajiv Gandhi Marg in Raipur: MIC सदस्य श्रीकुमार ने कहा कि जब हम VIP रोड का नाम बदलने का प्रस्ताव लाए थे, उस दौरान सामान्य सभा में लंबी चर्चा हुई। भाजपा पार्षद दल इस बात को लेकर विरोध कर रहे थे, उस समय हमने तेलीबांधा-मंदिरहसौद टोलनाके का नाम श्रीराम के नाम रखने का सुझाव दिया था।

उन्होंने कहा कि, उस रास्ते पर चंदखुरी में माता कौशल्या का मंदिर है। यह मार्ग श्रीराम वन गमन परिपथ की ओर जाता है, लेकिन उन्होंने इस बात पर ध्यान नहीं दिया। हम सब चाहते हैं कि उस मार्ग को भगवान श्रीराम के नाम से जाना जाए। राज्य सरकार से घोषणा करे।

क्या कहना है भाजपा पार्ष​​​​​​द दल का

भाजपा पार्षद दल के प्रवक्ता मृत्युंजय ने कहा कि आज सारा देश राममय हो चुका है। रायपुर शहर की जनता और भाजपा पार्षद ने महापौर की परिषद के आग्रह किया था कि वहां श्रीराम मंदिर है और छत्तीसगढ़ की एक पहचान है। इसलिए मार्ग का नाम श्रीराम मंदिर मार्ग किया जाए

उन्होंने कहा कि इसे लेकर काफी चर्चा हुई थी, लेकिन नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों की संख्या ज्यादा होने के कारण प्रस्ताव बहुमत के आधार पर पारित कर दिया गया। जनता के बीच भगवान रामचंद्र जी की आस्था है। शहर की जनता चाहती है कि VIP रोड का नाम राम मंदिर के नाम हो।

हम महापौर परिषद से मांग करते है कि वे इस बारे में निर्णय करें। अगर कोई नाम पहले बदला जा चुका है तो उसमें संशोधन किया जा सकता है। नगर निगम में भाजपा विपक्ष में है। कांग्रेस पार्षद दल ने विधानसभा चुनाव से पहले यह प्रस्ताव लाया था। उन्हें मालूम था कि चुनाव में उनकी हर हो जाएगी इसलिए उन्होंने आनन-फानन में नाम बदलने का काम किया था।

17 अगस्त 2023 को पास हुआ था प्रस्ताव

महापौर एजाज ढेबर की एमआईसी ने 15 जून 2023 को VIP रोड का नाम बदलकर राजीव गांधी मार्ग रखने का प्रस्ताव पारित किया था। पक्ष-विपक्ष की लंबी चर्चा के प्रस्ताव को बहुमत के आधार पर पारित किया था। हालांकि सामान्य सभा के दौरान भाजपा पार्षद दल ने इस बात का विरोध किया था।

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद राजीव गांधी मार्ग के बोर्ड पर श्री राम मंदिर मार्ग का बोर्ड लगा दिया गया है। वही प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर राम मंदिर के बाहर सड़क में संस्कृति विभाग नें श्रीराम जी की बड़ी प्रतिमा स्थापित की है।

नाम बदलने के लिए यह प्रकिया

Dispute between BJP and Congress on Rajiv Gandhi Marg in Raipur: किसी भी सड़क या स्थान का नामकरण करने के लिए प्रस्ताव सामान्य सभा में लाना होता है। इससे पहले पार्षदों से एजेंडा मंगवाया जाता है और सामान्य सभा में शामिल किया जाता है। राजीव गांधी मार्ग का नाम बदलकर श्रीराम मंदिर मार्ग करने को लेकर भाजपा को प्रक्रिया पूरी करनी होगी। तभी सरकारी दस्तावेज में भी नाम बदला जा सकेगा।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन