Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा

: ड्राइवर की बेटी बनी छत्तीसगढ़ की पहली महिला 'अग्निवीर', कैंसर से जूझ रहे पिता ने ऑटो बेचकर पढ़ाया

News Desk / Sat, Jan 7, 2023


दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग की रहने वाली हिशा बघेल अग्निवीर स्कीम (Agniveer Scheme) में चयनित होने वाली राज्य की पहली महिला बन गई हैं. दुर्ग के बोरिगार्का गांव की रहने वाली हिशा ने तमाम आर्थिक और व्यक्तिगत परेशानियों के बावजूद भी इस प्रतिष्ठित अवसर को हासिल किया और अब वह पिछले साल केंद्र द्वारा शुरू की गई ‘अग्निपथ’ भर्ती योजना (‘Agnipath’ recruitment scheme) के तहत सशस्त्र सेवाओं में शामिल होने के लिए तैयार हैं.

एएनआई से बात करते हुए, हिशा की मां ने कहा, “मुझे बहुत गर्व है. वह बहुत मेहनती है और वह ट्रेनिंग के लिए सुबह 4 बजे उठ जाती थी. कैंसर से पीड़ित मेरे पति के इलाज के लिए हमने अपनी जमीन और ऑटो बेच दिया.” हम अपने बच्चों को भी पढ़ाते हैं. अपना प्रशिक्षण पूरा करने के बाद हिशा छत्तीसगढ़ की पहली अग्निवीर बनने वाली हैं.

बीएससी द्वितीय वर्ष में हुआ अग्निवीर के तौर पर चयन
हिशा के स्कूल टीचर का कहना है, “मैं ये जानकर बहुत खुश हूं कि हमारे स्कूल की एक छात्रा को पहली महिला अग्निवीर के रूप में चुना गया है. वह बहुत ही होनहार छात्रा थी. वह खेलों में भी अच्छी थी. परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के बावजूद, वह ऐसा कर सकी.” हिशा जब इस योजना के लिए चुनी गई थी तब वह बी.एससी की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी.

हिशा वर्तमान में ओडिशा के चिल्का में भारतीय नौसेना से वरिष्ठ माध्यमिक भर्ती के लिए ट्रेनिंग ले रही हैं. उनकी ये ट्रेनिंग मार्च तक चलेगी और उसके बाद उन्हें देश की सुरक्षा में तैनात किया जाएगा.

आपको बता दें, 14 जून, 2022 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सशस्त्र बलों में सेवा करने के लिए भारतीय युवाओं के लिए भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ को मंजूरी दी. योजना के तहत चयनित युवाओं को ‘अग्निवीर’ के रूप में जाना जाएगा और उन्हें स्थायी कैडर में नामांकन के लिए आवेदन करने का मौका दिया जाएगा.

Tags: Agniveer, Chhattisagrh news, Durg news, Indian army


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन