Logo
Breaking News Exclusive
1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट

नवोदय विद्यालय में मोबाइल रखने पर छात्रों की पिटाई : प्राइवेट पार्ट में लात मारने का आरोप, आंख-कान में चोट और ब्लीडिंग, 2 शिक्षक गिरफ्तार

MP CG Times / Wed, Feb 25, 2026

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई में मोबाइल रखने के आरोप में शिक्षकों द्वारा छात्रों से मारपीट का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, मोबाइल मिलने के बाद 8 से 9 छात्रों को कथित तौर पर प्रिंसिपल कार्यालय और फिर वाइस प्रिंसिपल के केबिन में ले जाकर डंडे, हाथ-मुक्के और लात-घूंसों से पीटा गया। घटना 21 फरवरी की बताई जा रही है। छात्र कक्षा 10वीं से 12वीं तक के हैं।

परिजनों का आरोप है कि मारपीट में कुछ बच्चों को अंदरूनी चोटें आई हैं। एक छात्र के प्राइवेट पार्ट में लात मारने से सूजन और तेज दर्द की शिकायत सामने आई है। वहीं कुछ छात्रों के आंख और कान में चोट लगने तथा कान से ब्लीडिंग होने की भी बात कही गई है।

छात्रों ने 22 फरवरी की रात घर फोन कर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।

पिता ने की शिकायत, स्कूल प्रबंधन ने किया इनकार

पीड़ित छात्र के पिता डोमन देशलहरा ने पुलिस को बताया कि बेटे ने कॉल कर बताया कि मोबाइल रखने की बात पर वाइस प्रिंसिपल के कमरे में बेरहमी से पिटाई की गई।

परिजनों का यह भी आरोप है कि 23 फरवरी को जब वे स्कूल पहुंचे और प्रभारी प्रिंसिपल शंकर प्रसाद से घटना के बारे में पूछा, तो उन्होंने जानकारी होने से इनकार कर दिया।

पुलिस ने दोनों शिक्षकों को किया गिरफ्तार

परिजनों ने पहले नगपुरा पुलिस चौकी में शिकायत की, जिसके बाद मामला पुलगांव थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया। पुलिस ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर पीयूष कुमार (41) और पीटी टीचर रविशंकर मंडलोई (54) को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों शिक्षकों को निलंबित भी कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों की मांग: कड़ी कार्रवाई हो

परिजनों ने शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि बिना अनुमति मोबाइल रखने पर इस तरह की मारपीट अस्वीकार्य है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान शिक्षकों ने गालियां दीं। मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन