Logo
Breaking News Exclusive
2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा

बॉयफ्रेंड के लिए 'केयरटेकर' गर्लफ्रेंड बनी चोर : जिस घर ने 2 साल तक पाला, वहीं शादी की भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाए पैसे; प्रेमी के साथ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र से विश्वासघात और चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी प्रेमिका ने अपने बॉयफ्रेंड की पैसों की जरूरत को पूरा करने के लिए उस परिवार को ही चूना लगा दिया, जिसने दो साल तक उस पर आंख मूंदकर भरोसा किया और अपने घर की जिम्मेदारी सौंपी थी।

शादी के घर में मची अफरातफरी का फायदा उठाकर केयरटेकर युवती ने अलमारी से पैसे पार कर दिए। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी महिला और उसके बॉयफ्रेंड को राजधानी रायपुर से धर दबोचा है।

मां की देखभाल के लिए रखा था, मौत के बाद भी दिया सहारा

मिली जानकारी के मुताबिक, सुपेला की सूर्या विहार कॉलोनी (जुनवानी) निवासी रोहन कुखरानिया ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि साल 2024 में उन्होंने अपनी बुजुर्ग मां की देखभाल के लिए 'लाइफ होम केयर सर्विस' के जरिए ममता चौहान नाम की महिला को केयरटेकर के रूप में काम पर रखा था।

कुछ समय बाद मां का निधन हो गया, लेकिन ममता के व्यवहार को देखते हुए परिवार ने उसे नौकरी से नहीं निकाला और वह घर के अन्य काम करने लगी। करीब दो साल तक साथ रहने के कारण वह परिवार के सदस्य जैसी हो गई थी और उसे घर की अलमारी व रुपयों-पैसों की पूरी जानकारी थी।

भतीजी की शादी में व्यस्त था परिवार, मौका पाकर नकदी साफ

शिकायत के अनुसार, 26 और 27 जून 2026 को कुखरानिया परिवार में भतीजी की शादी का कार्यक्रम था। पूरा घर मेहमानों की खातिरदारी और शादी की रस्मों में व्यस्त था। इसी गहमागहमी के बीच ममता चौहान को अपनी साजिश को अंजाम देने का मौका मिल गया। उसने चुपके से अलमारी खोलकर उसमें रखे ₹24,000 नगद निकाल लिए।

वारदात को अंजाम देने के बाद वह बिना किसी को कुछ बताए अचानक घर से गायब हो गई। शादी संपन्न होने के बाद जब परिवार को पैसों की जरूरत पड़ी और उन्होंने अलमारी संभाली, तो कैश गायब देख उनके होश उड़ गए।

बॉयफ्रेंड के उकसाने पर रची थी चोरी की स्क्रिप्ट

सुपेला पुलिस ने जब मामला दर्ज कर आरोपी ममता के मोबाइल नंबर की साइबर सेल के जरिए तकनीकी जांच (लोकेशन ट्रैकिंग) शुरू की, तो उसकी लोकेशन रायपुर में मिली। पुलिस की एक टीम ने तत्काल रायपुर में दबिश देकर ममता चौहान को उसके प्रेमी शीतल वर्मा के साथ हिरासत में ले लिया। पूछताछ में ममता ने कबूला कि उसके बॉयफ्रेंड शीतल को पैसों की सख्त जरूरत थी और उसी ने चोरी के लिए उकसाया था।

जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे दोनों आरोपी

पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए पैसों में से ₹23,500 नगद और वारदात में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। जब्त किए गए कुल सामान की कीमत ₹43,500 आंकी गई है। सुपेला पुलिस ने आरोपी ममता चौहान और उसके बॉयफ्रेंड शीतल वर्मा को गिरफ्तार कर स्थानीय न्यायालय में पेश किया, जहां से माननीय अदालत ने दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन