Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगेगा 0.4% चार्ज, जानिए किसे देनी होगी फीस और आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगेगा 0.4% चार्ज, जानिए किसे देनी होगी फीस और आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम

: NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष के खिलाफ FIR: DEO के दफ्तर में घुसकर गुमशुदगी का पोस्टर लगाया, कुछ दिन पहले ACB ने की थी छापेमारी

FIR against NSUI state vice president Lucky alias Sushant Mishra in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में NSUI नेता और कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उन्होंने DEO की गैरमौजूदगी में उनके दफ्तर में घुसकर उनके लापता होने का पोस्टर चिपका दिया। इस मामले में अब पुलिस ने NSUI के उपाध्यक्ष सहित अन्य के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। टीआर साहू अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे दरअसल, छात्रों के एडमिशन सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की उर्फ सुशांक मिश्रा और कार्यकर्ताओं ने बीते 2 जुलाई को दोपहर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया था। छत्तीसगढ़ में 535 चिकित्सा अधिकारियों की हुई संविदा नियुक्ति: सरकारी अस्पतालों में सुधरेगी स्वास्थ्य व्यवस्था, जानिए किस जिले को मिले कितने डॉक्टर इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे। तब उनके केबिन में लक्की मिश्रा और कार्यकर्ता घुस गए और जमकर हंगामा मचाया। अफसरों से बात किए बगैर ही उनके लापता होने का पोस्टर उनके केबिन और उनकी कुर्सी में चिपका दिया था। DEO बोले- ऑफिस में घुसकर बुलाने की जिद पर अड़े थे युवक DEO टीकाराम साहू ने पुलिस को बताया कि वो 2 जुलाई को ऑफिस के काम से हाईकोर्ट गए थे। तभी NSUI के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके दफ्तर में पहुंच कर हंगामा मचाने लगे। वो लोग अफसरों से बात किए बगैर अनाधिकृत रूप से कक्ष में घुस गए और कार्यालय स्टाफ को काम करने से रोक दिया। कहने लगे कि पहले DEO को बुलाओ फिर काम होगा। एनएसयूआई नेता लक्की मिश्रा व अन्य ने शासकीय कार्य में बाधा एवं मेरे ब्यक्तिगत एवं शासकीय पेशे के सम्मान को क्षति पहुंचाने का काम किया है। स्कूल में नशे में टल्ली टीचर का VIDEO: हेडमास्टर के सामने लगाया पैग, दारूबाज शिक्षक बोला- जाओ कलेक्टर को बता दो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा VIDEO इसके बाद लक्की मिश्रा ने DEO के लापता होने वाले पोस्टर की तस्वीरों व वीडियो को सोशल मीडिया में पोस्ट कर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू को FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए, जिसके बाद डीईओ साहू ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की, जिस पर पुलिस ने लक्की मिश्रा सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ACB के छापे के बाद चर्चा में है DEO साहू जिला शिक्षा अधिकारी टीकाराम साहू पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने केस दर्ज किया है, जिसके बाद शनिवार को ACB की टीम ने DEO के सरकारी निवास और कवर्धा सहित अन्य ठिकानों में छापेमारी की। जहां उनके पास से सोने के गहने, नगदी, जमीन सहित अनुपातहीन संपत्ति मिलने की जानकारी दी गई। इस कार्रवाई के बाद से डीईओ टीआर साहू चर्चा में है। NSUI उपाध्यक्ष पर दर्ज हैं कई FIR बता दें कि NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की उर्फ सुशांक मिश्रा के खिलाफ भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है। जब वह एनएसयूआई का पदाधिकारी नहीं था तब से उसके खिलाफ अपराध दर्ज हो रहे हैं। शहर के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ मारपीट, गुंडागर्दी समेत कई केस दर्ज है। वहीं लक्की मिश्रा के साथ कार्यालय में पोस्टर चस्पा करने पहुंचे उसके साथी आशीष शिकारी को भी पुलिस ने कुछ दिनों पहले तारबहार थाने में अपराधिक प्रकरण के चलते जेल भेजा गया था। वह लूट के केस में भी गिरफ्तार हुआ था। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन