Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा

: डॉक्टर से दो लाख की ठगी: बिजली बिल नहीं जमा होने का झांसा देकर भेजा लिंक, क्लिक करते ही खाते से निकल गए रुपये

News Desk / Sat, Jan 28, 2023


पुलिस थाना गौरेला।

पुलिस थाना गौरेला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में एक बुजुर्ग डॉक्टर से करीब दो लाख रुपये की ठगी हो गई। शातिर ठग ने डॉक्टर को कॉल कर बिजली का बिल नहीं जमा होने का झांसा दिया। साथ ही चेतावनी दी कि बिल नहीं जमा होने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद एक एप डाउनलोड करने और लिंक शेयर करने को कहा। ऐसा करते ही डॉक्टर के खाते से रुपये निकल गए। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, अमरकंटक रोड स्थित पिनाकी अस्पताल में डॉक्टर सदन कुमार पदस्थ हैं। उनके पास व्हॉट्सएप पर एक मैसेज आया। मैसेज में उनके पटना स्थित घर का बिजली बिल नहीं जमा होने पर कनेक्शन कटने की बात कही। इसके बाद उनके पास कॉल आया और बिल जमा करने के लिए एक एप डाउनलोड करने को कहा गया। उसकी बात मानकर डॉक्टर ने एप डाउनलोड कर लिया। 

शातिर ठग ने फिर झांसा देकर डॉक्टर को एप एक्टिवेट करने के लिए 30 रुपये मांगे और एक लिंक भेजा। साथ ही कहा कि इसके जरिए बिल जमा कर दें। डॉक्टर के लिंक के जरिए रकम जमा करते ही पहली बार में खाते से 99999 रुपये और दूसरी बार में 95000 रुपये कट गए। खाते से रुपये निकल जाने पर डॉक्टर थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर साइबर सेल को भेज दिया है। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन