Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

देवभोग में गाड़ा समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ : समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प

MP CG Times / Sun, Jul 5, 2026

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के देवभोग विकासखंड में गाड़ा समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए पदाधिकारियों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष संविधान को साक्षी मानकर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान समाज की एकता, संगठन और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

शपथ ग्रहण समारोह में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सेवानिवृत्त अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तेजराम जगद्दले, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कलेक्टर के.एल. चौहान, बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं समाज के पूर्व पदाधिकारी सुखचंद बेसरा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनांदगांव में डीएफओ के पद पर पदस्थ स्थानीय निवासी अशोक सोनवानी ने की। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी नाग और बंसी तांडी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

संविधान को साक्षी मानकर शुरू हुआ शपथ ग्रहण

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद संविधान को साक्षी मानते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समारोह में समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता और संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।

शेष नारायण सोनवानी ने दोहराया समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प

हाल ही में लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रक्रिया के तहत शेष नारायण सोनवानी गाड़ा समाज के ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। शपथ ग्रहण के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज को संगठित रखते हुए शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के अपने संकल्प को दोहराया।

इन पदाधिकारियों ने भी ली शपथ

ब्लॉक अध्यक्ष के साथ सचिव यशवंत बघेल, कोषाध्यक्ष दिगम्बर स्वर्ण, उपाध्यक्ष देवनाथ बघेल, निराकार डोंगरे, मानसिंह दुर्गा और शैलेन्द्री डोंगरे ने भी पद की शपथ ली। महिला प्रकोष्ठ में महिला ब्लॉक अध्यक्ष शुक्रवारी नागेश, संगठन प्रभारी लक्ष्मी डोंगरे और महिला सचिव तुलसी प्रधान को भी अतिथियों ने शपथ दिलाई।

'संगठित समाज ही सामाजिक उत्थान का सशक्त मंच'

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कलेक्टर के.एल. चौहान ने कहा कि संगठित समाज ही सामाजिक उत्थान का सबसे सशक्त माध्यम होता है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज में एकता, अनुशासन और आपसी सहयोग बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।

लोकतांत्रिक चुनाव से मिली जिम्मेदारी निभाने का आह्वान

बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने समाज द्वारा अपनाई गई लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रणाली की सराहना की। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से मिली जिम्मेदारी व्यक्ति को हमेशा कर्तव्यपथ पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया।

समाज की एकता और विकास का संदेश

समारोह के अंत में सभी पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक समरसता बनाए रखने तथा शिक्षा और विकास के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन समाज की एकता और संगठन के नारों के साथ हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन