Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: CM साय ने गफ्फार मेमन को किया सम्मानित: BJP सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला पुरस्कार, नेताजी ने जोड़े एक हजार से अधिक नए सदस्य

MP CG Times / Sat, Aug 2, 2025

गरियाबंद। शनिवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गरियाबंद के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन को एक हजार से अधिक नए सदस्य जोड़ने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विशेष रूप से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने मेमन सहित सभी जमीनी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा, आप सभी के कठिन परिश्रम, लगन और प्रतिबद्धता के कारण भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी हुई है। छत्तीसगढ़ में भी रिकॉर्ड सदस्यता से यह स्पष्ट है कि जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए पार्टी के लक्ष्यों और कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती का आधार है, और यह सदस्यता अभियान उसी का प्रमाण है।

यह सम्मान मेरा नहीं, पूरे जिले का

इस अवसर पर सम्मान प्राप्त करने के बाद अब्दुल गफ्फार (गफ्फू) मेमन ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं बल्कि पूरे गरियाबंद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान है। मैं मुख्यमंत्री और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमारे कार्य को पहचाना। मेरा संकल्प है कि मैं आगे भी पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में इसी उत्साह के साथ सक्रिय रहूंगा और हर घर तक भाजपा की विचारधारा पहुंचाऊंगा।।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री पवन साय ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और पार्टी की विचारधारा को और अधिक मजबूत करें। कार्यक्रम में प्रदेश के करीब 200 से ज्यादा सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी सांसद, विधायक एवं अलग-अलग जिलों से आए चयनित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन